फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पति की प्रेमिका का मुंह काला गांव में घुमाने वाली पत्नी पर एफआईआर

पति की प्रेमिका का मुंह काला गांव में घुमाने वाली पत्नी पर एफआईआर

Tue, 10 Jul 2018 12:54 AM IST
Bareilly
Bareilly Updated Tue, 10 Jul 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
पति की प्रेमिका का मुंह काला गांव में घुमाने वाली पत्नी पर एफआईआर
एफआईआर
 बिशारतगंज में पति की प्रेमिका का मुंह काला कर उसका जुलूस निकालने और चप्पलों से पिटाई करने के मामले में सोमवार को सक्रिय हुई पुलिस ने खुद इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करा दी। इसमें पत्नी और उसके परिवार के छह लोगों को आरोपी बनाया गया है। तीन लोगों को उठा भी लिया गया। उधर, सरेआम अपमानित की गई महिला और उसके प्रेमी घटना के बाद लापता हैं। उन्हें ढूंढने के लिए एक पुलिस टीम को लगाया गया है। बता दें पुलिस पर थाने कुछ ही दूरी पर हुई इस घटना की अनदेखी के आरोप लगे थे।
विज्ञापन

बिशारतगंज के प्रमुख दवा व्यवसायी नंदलाल साहू के सबसे छोटे बेटे शिवम ने कुछ समय पहले अपनी पत्नी सुमन को घर से निकालकर अपनी विवाहित प्रेमिका रमा (काल्पनिक नाम) को घर में रख लिया था। रविवार को सुमन ने अपने परिवार के कई लोगों के साथ पति शिवम के घर पर धावा बोल दिया था। दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे सुमन के घरवालों का इरादा परिजनों शिवम को सबक सिखाने का था लेकिन वह भाग निकला था। सुमन के घर की महिलाओं ने रमा को पकड़ लिया। उसकी चप्पलों से पिटाई के बाद मुंह पर कालिख पोत दी और इसके बाद पीटते हुए पूरे गांव में घुमाया गया।
विज्ञापन

गुस्साई सुमन ने रमा के बाल भी काट दिए थे। थाने से बमुश्किल 800 मीटर की दूरी पर बवाल चलता रहा, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। दो घंटे तक मारपीट के बाद रमा को दुर्गा मंदिर पर छोड़ दिया गया जहां से वह रेलवे स्टेशन की ओर चली गई। वहीं उसे शिवम भी मिल गया। भीड़ वहां भी उसके पीछे पहुंची तो माजरा पता लगने के बाद ट्रेन के स्क्वाड ने दोनो को एसी कोच में बैठाकर गेट बंद कर दिया। इसके बाद पिटाई से घायल रमा शाम को सिद्धि विनायक अस्पताल पहुंची थी, यहां प्राथमिक इलाज कराने के बाद वह गायब हो गई। इसके बाद शिवम और रमा का कोई पता नहीं लग पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुमन के मायके में दबिश देकर तीन को उठाया
सोमवार को आईजी ध्रुवकांत के निर्देश पर सुमन साहू, उसकी मां, पिता, चाचा, फूफा सहित परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ रिपोर्ट पुलिस की तरफ से लिखी गई। मोहनपुर ठिरिया स्थित उसके मायके में दबिश देकर तीन परिजनों को उठा भी लिया गया। तीनों को महिला थाने में रखा गया है। प्रभारी एसएसपी सतीश कुमार ने बताया कि प्रेमिका के मिलने के बाद उसका मेडिकल कराने के बाद एक और एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed