{"_id":"5c65c9d9bdec2273a74d07dc","slug":"171550174681-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के विवाद में बड़ों में चली लाठी, फायरिंग, बारह घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चों के विवाद में बड़ों में चली लाठी, फायरिंग, बारह घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिथरी चैनपुर। उड़ला जागीर गांव में बच्चों के विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। लाठीबाजी में करीब बारह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्जकर घायलों को सीएचसी में भर्ती करा दिया।
बुधवार शाम इरशाद खां और पड़ोसी रज्जन खां के परिवार के बच्चे गांव में खेल रहे थे। किसी बात पर बच्चे आपस में भिड़ गए। उस समय तो लोगों ने बीचबचाव कर दिया, लेकिन रात में बड़े आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से खूब लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। फायरिंग भी की गई। इससे गांव में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया। पुलिस ने इरशाद खां की तहरीर पर जग्गन खां, रज्जन खां, फरियाद खां, अनवार खां, मुस्तकीन, आरिफ , जाहिद और अरशद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, रज्जन खां की तरफ से इरशाद खां, कयूम, शराफत, रुकसाद, नौशाद, कल्लू, बुंदन और कलुआ के खिलाफ रिपोर्ट कराई गई है। एसएसआई मनोज वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।