फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   17 days missing student found in Ujjain

17 दिन से लापता छात्रा उज्जैन में मिली

Wed, 01 Jun 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Wed, 01 Jun 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
17 दिन से लापता नौवीं की छात्रा उज्जैन में मिली। बताया जा रहा है कि उसे गांव का ही एक युवक अपने साथ दिल्ली ले गया था। वह वहां से किसी तरह उज्जैन पहुंची और वहां एक महिला ने उसे बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश कर दिया। समिति ने लड़की के घरवालों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया। अब छात्रा के परिवार वालों ने एक नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण कर बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन

छात्रा एक नामचीन स्कूल में कक्षा नौ में पढ़ती है। उसके घर से महज पचास कदम की दूरी गांव के अल्जद की स्पेयर पार्ट की दुकान है। आरोप है कि अक्सर वह छात्रा को परेशान करता रहा था। लड़की के पिता का कहना है कि तेरह मई की शाम छह बजे छात्रा शौच के लिए जंगल में जा रही थी। रास्ते में अल्जद अपने दो साथियों के साथ एक कार लेकर यहां पहुंचा और उसने छात्रा को नशा सुंघा कर उसे कार में डाल लिया। वह उसे सीधे दिल्ली ले गया। वहां एक पॉश कालोनी में अपने किसी रिश्तेदार के यहां ले जाकर कमरे में बंद कर दिया और दो दिन तक उसके साथ बलात्कार किया। छात्रा को जब होश आया तो वह कमरे में बंद थी। दो दिन तक आरोपी उसे नशा देता रहा और बेहोशी की हालत में उसके साथ बलात्कार करता रहा। तीसरे दिन सुबह तड़के किशोरी मौका पाकर कमरे की सटकनी खुली पाकर वहां से भाग निकली। वह सीधे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंची। वहां उसे उज्जैन जाने वाली एक ट्रेन में बैठ गई। ट्रेन में उसे एक महिला मिली। पीड़िता ने रोते महिला को आप बीती सुनाई। महिला ने उसे उज्जैन बाल कल्याण समिति के सुपुर्द कर दिया। वहां मजिस्ट्रेट के सामने किशोरी के कलम बंद बयान हुए। उसके बाद किशोरी के परिवार वालों को फोन पर उज्जैन में किशोरी के होने की इत्तला दी गई। घर वाले उसे मंगलवार सुबह बहेड़ी थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा। आरोपी अल्जद व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने अपहरण, बलात्कार का मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन


पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा कायम किया गया है। पुलिस की एक टीम उसे गिरफ्तार करने गांव गई थी, लेकिन पता चला वह दो दिन से गांव से फरार है। तीनों आरोपी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अजय श्रोतिया इंस्पेक्टर बहेडी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed