फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   लोकवाणी केंद्र पर ई टिकट बनाते धरा गया

लोकवाणी केंद्र पर ई टिकट बनाते धरा गया

Wed, 24 Oct 2018 11:46 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Wed, 24 Oct 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
लोकवाणी केंद्र पर ई टिकट बनाते धरा गया
नवाबगंज में लोकवाणी केंद्र पर पर्सनल आईडी पर कामर्शियल टिकट बनाने के आरोपों में पुलिस ने संचालक को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल, आरपीएफ बरेली सिटी ने ऐसी किसी घटना से इंकार किया है।
विज्ञापन

नवाबगंज सूत्रों के मुताबिक, नगर के नई बस्ती मोहल्ले के मेरी चिल्ड्रन स्कूल के पास अब्दुल मलिक का लोकवाणी केंद्र है। केंद्र पर आधार, पेन कार्ड समेत सभी प्रमाण बनाए जाते हैं। बुधवार दोपहर जीआरपी ने केंद्र पर छापामार कर अब्दुल मलिक को हिरासत में ले लिया। आरपीएफ ने लैपटॉप और रिजर्वेशन के ई-टिकट भी बरामद किए हैं। आरोप है कि केंद्र संचालक पर्सनल आईडी पर लोगों को टिकट बनाकर बेचते थे, जबकि पर्सनल आईडी पर केवल परिवार के ही टिकट बनाए जा सकते हैं। इस संबंध में आरपीएफ बरेली सिटी दुर्गेश कुमार और इज्जतनगर मंडल के विजीलेंस इंस्पेक्टर मयंक कुमार ने किसी भी कार्रवाई से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed