{"_id":"5bae69db867a557ed20b27c3","slug":"161538157019-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी की अस्मत की कीमत साढ़े तीन लाख रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी की अस्मत की कीमत साढ़े तीन लाख रुपये
Updated Fri, 28 Sep 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुष्कर्म के मामले में पीड़िता को साढ़े तीन लाख रुपये देकर समझौता करने की कोशिशों पर उस समय पानी फिर गया जब पुलिस ने समझौता मानने से इंकार कर दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दुष्कर्म के मामले में समझौते का कोई मतलब नहीं है। जिला अस्पताल से मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद प्रधान के आरोपी बेटे की गिरफ्तारी होगी।
दुष्कर्म के आरोपी अपने बेटे को बचाने के लिए प्रधान मामला पंचायत में रखकर समझौता करने में जुट गया। सूत्रों का कहना है कि पंचायत ने प्रधान से पीड़िता को साढ़े लाख रुपये दिलाने के बाद मामला निपटाने पर सहमति दे दी। रुपया भी पंचों के पास जमा कर दिया गया। तय हुआ कि कोर्ट में आरोपी के पक्ष में बयान देने के बाद रुपये किशोरी के परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। इधर, नवाबगंज इंस्पेक्टर दलवीर सिंह का कहना है कि दुष्कर्म के मामले में पुलिस बयानों के आधार पर कार्रवाई करेगी, इस प्रकरण में समझौता अमान्य होता है। शनिवार को किशोरी के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही प्रधान के पुत्र पर कार्रवाई होगी। फिलहाल मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है। शुक्रवार को भी प्रधान और उसके पक्ष के लोग नवाबगंज कोतवाली में जमघट लगाए रहे। बता दें कि तीन दिन पहले नवाबगंज के एक गांव में किसान की नाबालिग बेटी से प्रधान के पुत्र ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया था। शाम को पिता घर लौटा तो किशोरी ने उसे घटना की जानकारी दी। इसके बाद थाना नवाबगंज में प्रधान के बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
किशोरी की मेडिकल रिपोर्ट आने और बयानों के बाद ही प्रधान के बेटे के खिलाफ कार्रवाई होगी। पुलिस पंचायत के किसी भी समझौते को नहीं मानेगी। - दलवीर सिंह, कोतवाल नवाबगंज