फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   रास्ते में खड़ी थी बाइक.. आपस में भिड़ गए सौ से ज्यादा लोग

रास्ते में खड़ी थी बाइक.. आपस में भिड़ गए सौ से ज्यादा लोग

Wed, 29 Aug 2018 12:34 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
रास्ते में खड़ी थी बाइक.. आपस में भिड़ गए सौ से ज्यादा लोग
दबंगई दिखाने के चक्कर में रास्ते में बाइक खड़ी कर देने जैसे मामूली विवाद ने इतना ज्यादा तूल पकड़ा कि दो मोहल्लों के सौ से ज्यादा लोग आमने-सामने आ गए। इसके बाद जमकर बवाल हुआ। पुलिस के सामने भी बलवाई फायरिंग और पथराव करने से बाज नहीं आए। एक युवक गोली लगने से घायल हुआ है। दोनों पक्षों ने तो एक-दूसरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई ही, पुलिस की ओर से भी बलवा करने के मामले में 110 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। छह बाइक भी कब्जे में ली गई हैं।
विज्ञापन

बवाल अशरफ खां छावनी में बड़ी मस्जिद के सामने सोमवार रात करीब दस बजे हुआ। बलवा करने वाला एक गुट अशरफ खां छावनी और दूसरा कांकरटोला का था। एक पक्ष के गौहर हुसैन के मुताबिक वह सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे नमाज अदा कर घर लौट रहे थे। रास्ते में उनके रिश्ते के भाई फैजान की बाइक खड़ी थी, जिसकी चाबी निकालने पर फिरोज, अनस और अयूब समेत कुछ लोगों से विवाद हो गया। नोकझोंक के बाद ये लोग हमलावर हो गए। उधर, दूसरे पक्ष के तौफीक का कहना है कि सोमवार रात करीब दस बजे वह डेयरी का काम खत्म करके शास्त्रीनगर से घर लौट रहा था। बड़ी मस्जिद के पास कांकरटोला के अकील्र , शहीद अहमद और इम्तयाज निवासी अशरफ खां छावनी ने घेरकर मारपीट शुरू कर दी। चीखपुकार सुनकर उसका भाई शम्मी अहमद समेत अन्य लोग पहुंचे तो आरोपियों ने शम्मी पर फायर कर दिया। शम्मी गोली लगने के बाद लहूलुहान होकर गिर गया। आरोपी धमकी देते हुए वहां से भाग निकले। घायल शम्मी को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनकी तहरीर पर अकील खां, शहीद अहमद, इम्तयाज और राहिल सहित पांच अज्ञात पर जानलेवा हमला, बलवा, मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन

अशरफ खां छावनी में उपद्रव के दौरान ही थाना प्रेमनगर के दरोगा पवन सिंह के साथ फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तब भी काफी देर तक दोनों तरफ से पथराव और फायरिंग चलती रही। पुलिस की ओर से भी इस मामले में दोनों पक्षों के अजहर हुसैन, कौसर, अनवार, इमरान, अकील खां, शाकिर, अयूब, रजी, ताजिम और अब्दुल्ला समेत 110 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है, जिनमें सौ को अज्ञात बताया गया है। पुलिस ने मौके से छह बाइक भी कब्जे में लेकर 11 नामजद आरोपियों को पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed