{"_id":"5aff331f4f1c1bdf408b65a8","slug":"161526674207-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक के भांजे, बहनोई पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व विधायक के भांजे, बहनोई पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट
Updated Sat, 19 May 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो ----
पूर्व विधायक के भांजे, बहनोई के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट
बीडीसी मेंबर के भाई पर हमला करने के आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। बीडीसी मेंबर के भाई पर जानलेवा हमला करने के आरोप में पूर्व विधायक वीरेंद्र सिंह के भांजे, बहनोई समेत चार के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। घायल अनुराग पटेल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बिथरीचैनपुर के चंदपुर बिचपुरी के अनुराग पटेल के मुताबिक बृहस्पतिवार रात साढ़े आठ बजे वह अपने घर जा रहा था। चंदपुर बिजपुरी में देवेंद्र, महेंद्र सिंह, मुकेश और योगेश ने उनकी कार के आगे अपनी कार लगा दी और कार से उतारकर पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि रायफल से अनुराग पर फायर भी किया गया, लेकिन वह मिस हो गया। अनुराग ने यूपी-100 पुलिस को सूचना दी। अनुराग ने बताया कि योगेश और मुकेश पूर्व विधायक वीरेंद्र सिंह के भांजे हैं, जबकि महेंद्र सिंह उनके बहनोई हैं और देवेंद्र बहनोई के भाई हैं। अनुराग ने बताया कि वह बीडीसी मेंबर गौरव सिंह अरमान का छोटा भाई है। यह हमला राजनीतिक रंजिश में हुआ है। बिथरीचैनपुर के इंस्पेक्टर गोविंद सिंह के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जांच शुरू की है।