फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पहले मेनगेट की चाबी चुराई फिर की घर की सफाई

पहले मेनगेट की चाबी चुराई फिर की घर की सफाई

Tue, 02 Jul 2019 09:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 09:24 PM IST
विज्ञापन
पहले मेनगेट की चाबी चुराई फिर की घर की सफाई
बरेली। पुलिस को शक है कि मौलाना तौकीर के घर में माल-जेवर की सफाई करने वाले चोरों में कोई ऐसा शख्स भी है जिसकी उनके घर में आवाजाही थी और वह इस बात से भी वाकिफ था कि घर में कीमती और महत्वपूर्ण चीजें कहां रखी हैं। दरअसल मौलाना तौकीर के घर में चोरी से कुछ ही दिन पहले उनके मेन गेट पर लगे ताले की चाबी चोरी हुई थी। मौलाना और उनकी पत्नी को लगा था कि चाबी खो गई है, लेकिन सोमवार को जब यह पता चला कि चोरों ने मेन गेट का ताला खोलकर चोरी की तो यह भी साफ हो गया कि चाबी घर में ही से किसी ने पार की और फिर उसी से ताला खोलकर घर को साफ कर दिया। पुलिस इन तथ्यों के आधार पर मान रही है कि मौलाना के घर चोरी में उन्हीं के किसी करीबी का हाथ हो सकता है। पुलिस ने मौलाना के कुछ करीबियों से पूछताछ भी की है।
विज्ञापन

मौलाना तौकीर का घर फर्स्ट फ्लोर पर है। ऊपर जाने का रास्ता एक जीने से होकर है और उसका मेन गेट गली में खुलता है। चोरों ने इसी गेट का ताला खोलकर घर में प्रवेश किया। ऊपर पहुंचकर छत की गैलरी का ताला तोड़ा और सीधे तीसरी मंजिल के उन कमरों के ताले तोड़कर चोरी कर ली जिनमें मौलाना का नकदी जेवर जैसा कीमती सामान रखा था। दूसरी मंजिल के बाकी कमरों को उन्होंने नहीं खोला। यानी चोरों को अच्छी तरह पता था कि माल कहां से चुराना है। मौलाना तौकीर के साले मोहम्मद अतहर ने स्वीकार किया कि मेन गेट की चाबी तीन दिन पहले गायब हो गई थी। परिवार के लोगों ने काफी तलाश की पर चाबी नहीं मिली। मौलाना घर में रखी दूसरी चाबी से ताला बंद कर दिल्ली चले गए थे। उन्हें जरा भी अंदाजा नहीं हुआ कि चाबी खोई नहीं बल्कि चुराई गई है। यह भी माना जा रहा है कि चोर अगर मेनगेट का ताला तोड़ते तो यह मुमकिन नहीं था कि किसी की निगाह में न आते। इसी वजह से योजना बनाकर पहले चाबी चुराई गई और फिर उसी की मदद से चोरी की गई। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करके भी चोरों का सुराग लगाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

मौलाना तौकीर रजा के घर चोरी की सूचना के बाद आईएमसी के मीडिया प्रभारी मुनीर इदरीसी, प्रवक्ता डॉ. नफीस खान, नदीम खान, अफजाल बेग आदि मौके पर पहुंचे। इन लोगों ने पुलिस अधिकारियों से बात की। एसएसपी को भी घटना के बारे में बताया और आरोपियों की तलाश करके शीघ्र माल बरामदगी की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट लिखकर पुलिस छानबीन कर रही है। स्थानीय संदिग्धों को पकड़ा जा रहा है। बातचीत में पता लगा है कि घर के मेनगेट की चाबी पहले गुम हुई थी, इसी के जरिये अंदर घुसकर चोरी की गई है। जल्द ही चोरों का पता लगा लिया जाएगा। - अशोक कुमार सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed