फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   हाफिजगंज पुलिस पर नहीं भरोसा, क्राइम ब्रांच विवेचना करे

हाफिजगंज पुलिस पर नहीं भरोसा, क्राइम ब्रांच विवेचना करे

Wed, 19 Jun 2019 02:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 02:25 AM IST
विज्ञापन
हाफिजगंज पुलिस पर नहीं भरोसा, क्राइम ब्रांच विवेचना करे
बरेली। करीब दो महीने पहले फरीदपुर के एक युवक की हाफिजगंज इलाके में उसकी ससुराल में मौत हो गई थी। मां ने युवक की पत्नी, साले और साढ़ू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मंगलवार को युवक के परिवार वाले एडीजी से मिले। उनका कहना है कि उन्हें हाफिजगंज पुलिस पर कतई भरोसा नहीं है। इस मुकदमे की विवेचना क्राइम ब्रांच से कराई जाए। इस मामले में एडीजी ने 21 जून को विवेचक को अपने कार्यालय में तलब किया है।
विज्ञापन

फरीदपुर थाना क्षेत्र के नवदिया कल्यानपुर निवासी विधवा भूदेई के बेटे मोहित गिरि की शादी हाफिजगंज थाना क्षेत्र के हरहरपुर मटकली की ज्योति के साथ हुई थी। भूदेई के मुताबिक ज्योति के कहने पर मोहित अपने हिस्से की जमीन बेचकर ससुराल में रहने लगा था चार जून की रात हरहरपुर मटकली गांव में रामनवमी मेला चल रहा था। मेले में मोहित को उसके ससुराल वालों ने पीटा था, जिससे उसकी मौत हो गई। परिवार वालों के तहरीर देने पर हाफिजगंज पुलिस ने मोहित की मौत हादसे में होना बताकर रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। एडीजी के निर्देश पर चार जून को हाफिजगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज की जा सकी।
विज्ञापन

मंगलवार को भूदेवी परिजनों के साथ एडीजी कार्यालय पहुंची। उनका आरोप है कि हाफिजगंज पुलिस निष्पक्ष विवेचना करने के बजाय उन्हें धमका रही है। उन्हें हाफिजगंज थाना पुलिस से इंसाफ मिलने की उम्मीद नहीं है। इसलिए मुकदमे की जांच क्राइम ब्रांच से करा ली जाए। एडीजी ने हकीकत जानने के लिए 21 जून को विवेचक को अपने कार्यालय में तलब किया है। उसी दिन वादी पक्ष को भी बुलाया गया है॥
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed