फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी जेल भेजा

बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी जेल भेजा

Sun, 09 Jun 2019 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी जेल भेजा
बरेली। भोजीपुरा थाना क्षेत्र में आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं प्रेसनोट में बच्ची की पहचान उजागर करने पर एसपी देहात ने एसएसपी कार्यालय के मीडिया सेल स्टाफ पर कार्रवाई की संस्तुति की है।
विज्ञापन

भोजीपुरा के एक गांव की शुक्रवार को आठ वर्षीय बच्ची के साथ गांव के टेंपो चालक ने दुष्कर्म किया था। पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर शनिवार को आरोपी अरबाज अटामांडा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी देहात डॉ. संसार सिंह ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता में बताया कि बच्ची आरोपी को जानती थी। इसलिए उसके साथ चली गई। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। इस बीच कुछ पत्रकारों ने एसपी देहात का ध्यान उस प्रेसनोट पर दिलाया, जिसमें पीड़ित के पिता, गांव का नाम सार्वजनिक किया गया था। एसपी देहात ने मौके से ही मीडिया सेल स्टाफ को कॉल की तो वह जवाबदेही एकदूसरे पर डालने लगे। उन्होंने पूरे स्टाफ की प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज करने का निर्देश दिया। इस बारे में उच्चाधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया कि मीडिया सेल स्टाफ ज्यादातर वक्त मोबाइल पर बात करते हुए बिताते हैं। ग्रुप पर भी समय से सही सूचना नहीं दी जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed