{"_id":"5cfc1738bdec22070518e98a","slug":"15600248812-hafizganj-news161","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूत भगाने के बहाने बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
भूत भगाने के बहाने बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश
विज्ञापन
बरेली/हाफिजगंज। डायरिया के इलाज के लिए आई महिला के घर में प्रेतात्मा का साया बताकर झोलाछाप उसके घर झाड़फूंक के लिए पहुंच गया और फिर उसकी 13 वर्षीय बेटी को कमरे के अंदर बंद कर दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची ने शोर मचाया तो बाहर भीड़ इकट्ठी हो गई। लोगों ने दरवाजा तोड़कर आरोपी की जमकर धुनाई के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया। बच्ची के पिता ने दरिंदे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना क्षेत्र के एक गांव में पश्चिम बंगाल का हावड़ा निवासी बंगाली डॉक्टर गोपाल दा दो सालों से क्लीनिक चला रहा था। वह तंत्रमंत्र भी करता था। दो दिन पहले डायरिया पीड़ित एक महिला उसके पास पहुंची तो उसने उसके घर में प्रेतात्मा का साया बता दिया और झांसा दिया कि वह तंत्रमंत्र के जरिये उसे भगा देगा। शनिवार सुबह गोपाल खुद ही तंत्रमंत्र का सामान लेकर महिला के घर पहुंच गया। प्रेतात्मा का डर दिखाया तो महिला मान गई। गोपाल ने कमरे में जाकर पूजा शुरू कर दी। पूजा के बहाने उसने महिला की 13 वर्षीय बेटी को कमरे में बुला लिया। फिर मना करने के बावजूद कमरा अंदर से बंद कर लिया। इस पर महिला ने फोन करके अपने पति को बुला लिया।
कुछ ही देर में महिला और उसके पति को कमरे से बेटी के चीखने की आवाज सुनाई दी तो उन्होंने दरवाजा पीटना शुरू कर दिया। आसपास से लोगों को भी बुला लिया। लोगों ने धक्का मारकर दरवाजा खोला तो अंदर का नजारा देखकर दंग रह गए। डरी सहमी बच्ची के साथ झोलाछाप भी नग्न हालत में था। गुस्साए लोगों आरोपी को पकड़कर जमकर पीटा। कंट्रोल रूम फोन करके पुलिस को भी बुला लिया। पुलिस आरोपी को थाने ले गई। घरवालों ने बच्ची को कपड़े पहनाने के बाद बातचीत की तो उसने बताया कि आरोपी ने कमरा बंद करके अपने हाथ की उंगली काटने के बाद उसके माथे पर खून का तिलक लगाया। बोला, शोर मचाया तो बाहर उसके माता-पिता को तंत्रमंत्र से मार देगा। इसके बाद उससे दुष्कर्म की कोशिश की। एसओ सौरभ सिंह ने बताया कि बच्ची के पिता की तरफ से आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत दुष्कर्म की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।