{"_id":"5cf18a23bdec220758761f6a","slug":"155933345710-bareilly-news169","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस-ग्रामीणों ने घेरा तो फ्लाईओवर से कूदे भैंस चोर, दो के पैर टूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुलिस-ग्रामीणों ने घेरा तो फ्लाईओवर से कूदे भैंस चोर, दो के पैर टूटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरगंज (बरेली)। थाना क्षेत्र के एक गांव से तीन भैंसों को चुराकर पिकअप से भाग रहे पशु चोरों के पीछे ग्रामीण और पुलिस लगी तो खुद को घिरता देख वे हड़बड़ी में फ्लाईओवर से कूद गए। इनमें से एक तो बिजली पोल के सहारे नीचे सरककर फरार हो गया पर दो पैर टूटने के कारण भाग नहीं सके, पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दो अलग-अलग तहरीर पर इनके खिलाफ पशु चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
गांव करौरा निवासी जगदीश की डेयरी है। गुरुवार रात भी वह घर के बाहर भैंसों के पास चारपाई डालकर सो रहे थे। रात एक बजे भैंस के रंभाने की आवाज पर उठे तो देखा कि तीन भैंस गायब थीं। घरवालों के साथ भैंसों की खोज शुरू की तो एक भैंस मिल गई। इस बीच जगदीश के पड़ोसी नन्हेलाल की आंख खुली तो उनकी भी घर के बाहर बंधी एक भैंस गायब थी। वह भी गांववालों के साथ भैंस तलाशने निकल गए। इस दौरान बाइकों से निकले ग्रामीणों ने देखा कि एक पिकअप से चोर भैंसों को रामपुर की दिशा में ले जा रहे हैं। इधर, ग्रामीणों को आता देख पशु चोरों ने गाड़ी बरेली दिशा में मोड़ दी। ग्रामीणों ने पीछा जारी रखा। इधर, फतेहगंज पश्चिमी टोल प्लाजा पर यूपी 100 पुलिस की गाड़ी मिली तो चोरों ने गाड़ी मोड़कर रामपुर दिशा में भगा दी। बाद में पुलिस और ग्रामीणों से घिरता तीन पशु चोरों ने फ्लाईओवर पर पिकअप रोकी और नीचे छलांग लगा दी। इनमें एक तो बिजली का पोल पकड़कर उसके सहारे सरक कर नीचे आकर भाग गया। वहीं करीब पचास फुट ऊंचाई से कूदने पर दो पशु चोरों के पैर टूट गए। इनके शरीर में कई अन्य स्थानों पर भी चोटें आईं। पुलिस पहुंची तो यह नीचे पड़े चिल्ला रहे थे। पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों आरोपी राजू कुरैशी और अफरोज मीरगंज के सूफी टोला मोहल्ले के निवासी हैं। पुलिस ने पिकअप भी कब्जे में ले ली है।
आरोपियों को बताया बेकसूर
अस्पताल में भर्ती बेटे को देखने आईं राजू कुरैशी की मां नथिया ने बताया कि पति की मौत हो चुकी है। सात बेटियों और तीन बेटों में राजू ही कमाने लायक है। वह शहर की एक फैक्ट्री से मांस ले जाकर देहात में बेचने का काम करता है। पड़ोसी अफरोज अपनी गाड़ी से यह मांस ले जाता है। कहा, बेटा बेकसूर है। वहीं होश में आए अफरोज का कहना था कि वह पिकअप लेकर राजू के साथ डेलापीर मंडी आ रहा था। रात में करीब दो बजे पैगा नगरिया पर तीन भैंसों के साथ खड़े दो लोगों ने उनकी गाड़ी को रुकवाया। भैंसों को पड़ोस के गांव में ले जाने के लिए 1200 रुपये में तय किया। जब वे लोग भैंसें लेकर चले तो पीछे ग्रामीण और पुलिस लग गई। तब वे दोनों लोग गाड़ी से कूदकर भाग गए। उन्हें डर था कि ग्रामीण हत्या न कर दें। उन्होंने किसी तीसरे साथी के होने से इंकार किया, जबकि ग्रामीणों का कहना था कि तीन लोग थे।
विज्ञापन
पशु चोरी जारी, रिपोर्ट नहीं लिखती पुलिस
मीरगंज क्षेत्र में बडे़ पैमाने पर पशु चोरी की जा रही है। बावजूद इसके पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं करती। कुतकपुर गांव निवासी धर्मपाल की दो भैंस 26 मई की रात तो गहवरा की गौंटिया निवासी गंगाराम की भैंस और एक भैंसा 25 मई की रात चोरी हो गए। इन लोगों ने भी तहरीर दी है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं करती।
विधायक के भाई की गाय भी काट डाली थी
मीरगंज कस्बे में हाईवे पर बिथरी विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल के भाई रमेश मिश्रा का स्कूल है। 24 मार्च को इसी स्कूल परिसर की डेयरी से पशु तस्कर तीन जर्सी गाय चुरा ले गए थे। विधायक के भाई की गायों की चोरी होने से खलबली मच गया। कई दिन पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमों ने धरपकड़ की। बाद में पता लगा कि रामपुर के मिलक के गैंग ने उसी दिन गाय कटवाकर उसका मांस बेच दिया था। बाद में कई दिन बाद आरोपी पकड़े गए थे।
ग्रामीणों और पुलिस की सक्रियता से पशु चोर पकड़े गए है। ओवरब्रिज से गिरने से वे घायल हुए हैं। इनका इलाज कराया जा रहा है। हालत सही होते ही इन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा। इनके दूसरे साथियों के बारे में भी पूछताछ की जाएगी।
- डॉ. संसार सिंह, एसपी देहात