फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   संजयनगर वासियों ने फिर दो घंटे जाम किया चौराहा

संजयनगर वासियों ने फिर दो घंटे जाम किया चौराहा

Mon, 27 May 2019 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 01:49 AM IST
विज्ञापन
संजयनगर वासियों ने फिर दो घंटे जाम किया चौराहा
बरेली। संजयनगर के लोगों और बिल्डर के बीच चल रहा विवाद रविवार को फिर गरमा गया। बिल्डर से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए मॉडल टाउन चौकी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई की मांग लेकर पहुंचे लोगों को पुलिस ने थाना बारादरी से भगा दिया। इससे गुस्साए लोगों ने संजयनगर होली चौराहे पर करीब दो घंटे जाम लगाए रखा और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

संजयनगर में त्रिमूर्ति के पीछे रहने वाले कुछ लोग एक बिल्डर पर गली बंद करने का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि बिल्डर ने तालाब में जाने वाले पानी का रास्ता बंद कर दिया है। इससे बारिश में पूरा इलाका डूब जाएगा। शनिवार को दीवार बनाने को लेकर संजयनगर वासियों और बिल्डर पक्ष के लोगों के बीच पथराव हुआ था। लोगों ने संजयनगर में होली चौराहे पर जाम लगाकर हंगामा किया था। मॉडल टाउन चौकी इंचार्ज से धक्कामुक्की तक हो गई थी। शनिवार देर रात मॉडल टाउन चौकी इंचार्ज की ओर से जाम लगाने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। रविवार सुबह इसका पता लगा तो लोग और भड़क गए।
विज्ञापन

दोपहर करीब एक बजे संजयनगर के लोग बारादरी थाने गए जिसमें अधिकांश महिलाएं थीं। उन्होंने मॉडल टाउन चौकी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उस वक्त चौकी इंचार्ज भी थाने में मौजूद थे। पुलिस ने लोगों को थाने से भगा दिया। थाने से निकलने के बाद लोग संजय नगर पहुंचे और होली चौराहे पर कांटेदार तार बांधकर जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। लोग पुलिस और बिल्डर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए डीएम को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। बारादरी इंस्पेक्टर कृष्णवीर ने रविवार होने की बात कहकर लोगों को समझाने की कोशिश की। गली बंद नहीं होगी, यह भी भरोसा दिलाया। इस पर लोगों ने जाम खोल दिया, लेकिन पुलिस के जाते ही दोबारा रोड जाम लगा दिया। दोबारा होली चौराहा पहुंचे इंस्पेक्टर ने सोमवार को दोनों पक्षों को बैठाकर समस्या का हल निकालने का आश्वासन दिया। तब कहीं दो घंटे बाद संजयनगर रोड पर यातायात चालू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed