{"_id":"5ce5b7acbdec2207237e3028","slug":"155855868720-bareilly-news66","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीपुरम में लूट की कोशिश, विरोध में आए युवा व्यापारी को बदमाशों ने गोली से उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
डीडीपुरम में लूट की कोशिश, विरोध में आए युवा व्यापारी को बदमाशों ने गोली से उड़ाया
विज्ञापन
राजकुमार कपूर
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। शहर के पॉश इलाके डीडीपुरम में बुधवार रात साढ़े आठ बजे फ्लोर मिल मालिक अर्पित ऐरन को लूटने की कोशिश कर रहे तीन बदमाशों ने उन्हें बचाने पहुंचे आढ़त कारोबारी राजकुमार कपूर (35) की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगने से अर्पित ऐरन भी घायल हो गए। शहर के प्रमुख इलाके में लूट की कोशिश के साथ युवा कारोबारी की हत्या से पूरे शहर में सनसनी फैल गई। एसएसपी मुनिराज जी. कई अफसरों के साथ मौका मुआयना करने पहुंचे। पुलिस को इधर-उधर दौड़ाया गया लेकिन बदमाशों का पता नहीं लग पाया।
रजऊ में राजश्री फ्लोर मिल के मालिक अर्पित ऐरन (34) रात साढ़े आठ बजे कार से प्रेमनगर की कीर्ति नगर कॉलोनी में अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में डीडीपुरम में मॉडल शॉप पर रुककर उन्होंने व्हिस्की खरीदी। वह बोतल कार की डिकी खोलकर अपने बैग में रख रहे थे तभी करीब 25 कदम दूर खड़े तीन युवक उनके नजदीक पहुंचे और उनसे बैग छीनने की कोशिश करने लगे। बैग न देने पर बदमाशों ने तमंचे निकालकर चार-पांच फायर कर दिए। हाथ में गोली लगने से अर्पित घायल हो गए।
मॉडल शॉप के सामने काफी लोग जमा थे। अर्पित को बदमाशों से जूझते देख मॉडल शॉप के मैनेजर विनोद और राजेंद्रनगर के आढ़ती राजकुमार कपूर उर्फ राजू समेत तीन-चार लोग बचाने दौड़ पड़े। यह देख बदमाश भागने लगे लेकिन राजू ने एक बदमाश को दबोच लिया। किसी ने बदमाश के सिर में ईंट भी मार दी। साथी को फंसा देख आगे निकला दूसरा बदमाश लौटा और तमंचे से दो फायर किए। एक गोली राजू की कनपटी पर लगी तो वह सड़क पर ही गिर गए। इसके बाद दोनों बदमाश घायल साथी को बाइक पर बैठाकर भाग गए। राजू को पड़ोस के एक अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घायल अर्पित को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अर्पित का बैग तो लुटने से बच गया लेकिन लैपटॉप गायब था। एसएसपी ने बताया कि घटना को तीन युवकों ने अंजाम दिया, जिनकी तलाश जारी है। सीसीटीवी फुटेज भी मिली है जिसकी मदद से बदमाशों को पहचानने की कोशिश की जा रही है।