{"_id":"5ce5b60bbdec22078d32fca9","slug":"15585582703-bareilly-news70","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक टकराने पर भूड़ में बवाल, मारपीट और पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बाइक टकराने पर भूड़ में बवाल, मारपीट और पथराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के भूड़ पटे की बजरिया में मामूली बात पर युवकों की मारपीट सांप्रदायिक संघर्ष में बदल गई। पड़ोसी गली में रहने वाले दूसरे समुदाय के लोगों ने ईट पत्थरों के साथ हमला बोला और गली भर में लोगों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा। महिलाओं से बदसलूकी की गई। पुलिस आई तो आरोपी फरार हो गए। देर रात मामले में रिपोर्ट करा दी गई।
पटे की बजरिया निवासी नरेंद्र कुमार शर्मा के घर बुधवार रात साढ़े नौ बजे मढ़ीनाथ निवासी उनका रिश्तेदार सौरभ कपड़े देने आया था। बीएससी का छात्र सौरभ बाइक से गेट पर रुका और बहन प्रियंका को कपड़े देकर बाइक पीछे मोड़ने लगा। इसी बीच पिछली गली के निवासी गुड्डू चक्की वाले, बबलू और आशू एक बाइक पर आए। सौरभ की बाइक में उन्होंने टक्कर मारी तो उसने ऐतराज जताया। इस पर दोनों में बहस और मारपीट होने लगी। थोड़ी देर में ही इनमें से एक युवक भागकर गया और भीड़ को साथ ले आया। हाथों में डंडे, ईंट-पत्थर लिए भीड़ गली में घुस आई। इसके बाद पहले सौरभ और फिर उसे बचाने का प्रयास कर रहे लोगों को निशाना बनाने लगे। इन्होंने काशीपुर से अपने घायल मामा योगी जौहरी को देखने आए आशीष सक्सेना का सिर फोड़ दिया। साथ ही महिलाओं से भी अभद्रता की। आरोप है कि साक्षी शर्मा के साथ मारपीट और गालीगलौज की। वहीं प्रियंका शर्मा के कुंडल नोंच लिए। गली र्में इंट पत्थर भर गए। घटना से घबराए लोगों ने अपने परिचित और पुलिस को फोन करने शुरू किए। थोड़ी देर में आसपास से दूसरे पक्ष के लोग भी जुटने लगे। पुलिस की गाड़ी का सायरन बजने की आवाज सुनाई दी तो आरोपी चेतावनी देते हुए फरार हो गए। पुलिस पहुंची तो गली के लोग सहमे खड़े मिले। कोई ज्यादा घायल और लहूलुहान था तो किसी को गुम चोटें लगी थीं। पुलिस इनमें से ज्यादा घायल लोगों को थाने ले आई। देर रात साक्षी शर्मा की ओर से कुछ आरोपियों को नामजद कराते हुए भीड़ के खिलाफ तहरीर दी गई। घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया।
गोलीकांड में पुलिस सूचना पर पहुंची कि पटे की बजरिया में दो पक्षों की मारपीट की सूचना मिल गई। पुलिस ने तत्काल मौके पर जाकर स्थिति नियंत्रित कर ली। एक पक्ष ने दूसरे की गली में जाकर मारपीट, पथराव कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जिसे समय रहते काबू कर लिया गया। दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट की गई है। उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।- बलवीर सिंह, इंस्पेक्टर प्रेमनगर