फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ‘यह क्या हो रहा है, क्यों नहीं लिखी जा रही रिपोर्ट’

‘यह क्या हो रहा है, क्यों नहीं लिखी जा रही रिपोर्ट’

Thu, 23 May 2019 02:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 02:33 AM IST
विज्ञापन
‘यह क्या हो रहा है, क्यों नहीं लिखी जा रही रिपोर्ट’
बरेली। थाने में यह क्या हो रहा है? मोबाइल चोरी की रिपोर्ट क्यों नहीं लिखी जा रही, किसने मना किया है? पीड़ित को थाने और चौकी के चक्कर क्यों लगवाए जा रहे हैं? पीड़ितों के शिकायत करने पर गुस्साए एसपी सिटी अभिनंदन सिंह ने बुधवार को प्रेमनगर थाना प्रभारी निरीक्षक और अशरफ खां चौकी इंचार्ज को कार्यालय में तलब कर नाराजगी जताई। साथ ही पिछली घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मठ लक्ष्मीपुर निवासी भूपेंद्र सिंह उर्फ कृष्णा यादव का मोबाइल 20 मई को हार्टमैन ओवरब्रिज के पास लूट लिया गया था। वह अशरफ खां चौकी गए तो वहां सादा कपड़ों में एक व्यक्ति लेटा हुआ था। उसने उन्हें थाना प्रेमनगर भेज दिया। वह थाने गए तो वहां मौजूद महिला मुंशी ने मोबाइल चोरी या लूट की रिपोर्ट लिखने से मना कर दिया। बोलीं- मोबाइल खो जाने की तहरीर लाओ, या फिर शाम तक रुको। इंस्पेक्टर साहब शाम को मिलेंगे।
विज्ञापन

सुखलाल की हार्टमैन कॉलेज के पास जनरल स्टोर की दुकान है। आठ मई को उनकी दुकान पर दो कथित ग्राहक पहुंचे। सुखलाल सामान निकालने अंदर गए तो काउंटर पर रखा उनका मोबाइल लेकर दोनों भाग गए। इससे पहले एक मई को इसी तरह उनका दूसरा मोबाइल चोरी हुआ था। वह थाने गए तो पुलिस ने रिपोर्ट लिखने से मना कर दिया। कहा, दूसरा सिम लेने के लिए गुमशुदगी लिखवा सकते हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुद्दड़ बाग के रहने वाले शिवम सक्सेना की हार्टमैन के पास कास्मेटिक की दुकान है। उनकी दुकान पर भी दो युवक तीन मई को ग्राहक बनकर पहुंचे। शिवम सामान निकालने अंदर गए तो वे मोबाइल चोरी कर भाग गए। इस इलाके में इसी तरह मोबाइल चोरी की और भी कई घटनाएं हुईं, मगर रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। परेशान होकर लोग बुधवार को एसपी सिटी अभिनंदन सिंह के पास उनके कार्यालय पहुंचे और पूरा मामला बताया। इस पर एसपी सिटी ने प्रेमनगर इंस्पेक्टर बलवीर सिंह और अशरफ खां चौकी इंचार्ज को कार्यालय बुलाया और फरियादियों के साथ हो रहे बर्ताव पर नाराजगी जताई। साथ ही इन मामलों में पुलिस की लापरवाही की जांच के निर्देश दिए।

सक्रिय है बाइक सवार गैंग
पीड़ित लोगों ने बताया कि मोबाइल लूट और चोरी करने वाले दो युवक नीले रंग की अपाचे बाइक पर घूमते हैं। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे लोगों में दहशत है।


पुलिस लाइन के सिपाही का अशरफ खां चौकी में अड्डा
पिछले दिनों एक सिपाही को लाइन हाजिर किया गया था। उसने अशरफ खां चौकी में अड्डा बना रखा है। पीड़ित भूपेंद्र सिंह शिकायत करने पहुंचे तो वही सिपाही सादा कपड़ों में लेटा था। उस सिपाही के चौकी में रहने का पता लगने पर एसपी सिटी ने चौकी इंचार्ज को भी कार्रवाई की चेतावनी दी। इस मामले में चौकी इंचार्ज और सिपाही दोनों के खिलाफ जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed