{"_id":"5b3fadb34f1c1bb2288b4f63","slug":"153089989018-aonla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिठाई दुकानदार ने बच्ची से की दरिंदगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिठाई दुकानदार ने बच्ची से की दरिंदगी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक कान्वेंट स्कूल में कक्षा तीन में पढ़ने वाली दस वर्षीय छात्रा से कस्बे के एक मिठाई दुकानदार ने दरिंदगी की। वह आइसक्रीम लेने दुकान पर गई थी। छात्रा के चीखने पर दुकानदार की पकड़ ढीली हुई तो वह छूटकर घर भाग गई और डर के मारे कोने में दुबक गई। परिवार के लोगों ने उसकी हालत देखकर प्यार से पूछा तो उसने रोते हुए आपबीती बताई। गुस्साये परिवार वालों ने दुकान पर जाकर दुकानदार की पिटाई कर दी और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। उसके खिलाफ छेड़खानी और पाक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
बच्ची के पिता के मुताबिक, गुरुवार दोपहर ढाई बजे बाजार में मुकेश गुप्ता की मिठाई की दुकान पर आइसक्रीम लेने गई थी। सड़क पर सन्नाटा देखकर मुकेश ने बच्ची को दुकान में अंदर बुला लिया और फिर उसे गोद में बैठाकर दरिंदगी करने लगा। बच्ची चीखने लगी तो मुकेश की पकड़ ढीली पड़ गई और बच्ची छूटकर घर की तरफ भागी। शाम को मुकेश दुकान जल्दी बंद करके घर जाने की तैयारी कर रहा था तभी बच्ची के परिवार के लोग पहुंच गए। उन्होंने मुकेश की जमकर पिटाई कर दी और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। इंस्पेक्टर पंकज वर्मा ने बताया कि छात्रा का मेडिकल कराया जा रहा है।
तीन घंटे कोने में दुबकी रही मासूम
घर पहुंचने के बाद बच्ची डर के मारे कोने में दुबक गई। करीब तीन घंटे तक वह दुबकी रही तो परिवार के लोगों ने उसे खोजकर बात करनी चाही तो वह बेहद घबराई हुई थी। घर की महिलाओं ने प्यार से पूछा तो उसने शाम करीब साढ़े पांच बजे रोते हुए पूरी घटना बताई।
विज्ञापन
थाने में फूट-फूटकर रोया दुकानदार का बेटा
मिठाई दुकानदार के दो बेटी और एक बेटा है। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। छोटी बेटी कान्वेंट स्कूल में शिक्षक है। पिता पर लगे आरोपों से बेटा इस कदर आहत था कि आंवला थाने में वह फूट-फूटकर रोने लगा। बोला, परिवार का मान-सम्मान, प्रतिष्ठा सब खत्म हो गई। ऐसे हालात में तो मुझे खुदकुशी कर लेनी चाहिए। इस पर वहां मौजूद लोगों ने उसे समझाकर शांत किया और फिर घर भेज दिया।
मासूम के साथ बच्ची से अश्लीलता करने वाले दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसे जेल भेजा जा रहा है।
- सतीश कुमार, एसपी देहात