फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   मुफ्त में कोल्डड्रिंक मांगने का मामला- सेटिंग में जुटा दरोगा, एसपी का फोन उठाया न इंस्पेक्टर का

मुफ्त में कोल्डड्रिंक मांगने का मामला- सेटिंग में जुटा दरोगा, एसपी का फोन उठाया न इंस्पेक्टर का

Wed, 17 Apr 2019 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
मुफ्त में कोल्डड्रिंक मांगने का मामला- सेटिंग में जुटा दरोगा, एसपी का फोन उठाया न इंस्पेक्टर का
सीबीगंज। मुफ्त की कोल्डड्रिंक के चक्कर में फंसे दरोगा को कोकाकोला फैक्ट्री के लिफ्टर का ई चालान करना पुलिस के गले की फांस बन गया है। सीबीगंज पुलिस कार्रवाई के तरीके को लेकर परेशान है। वहीं दरोगा प्रभावशाली लोगों से संपर्क कर अफसरों की कृपा पाने की जुगत में है।
विज्ञापन

फैक्ट्री प्रबंधन ने सोमवार शाम थाने में की गई शिकायत में आरोप लगाया कि थाने के दरोगा ने फैक्ट्री से कोल्डड्रिंक भरकर गोदाम में उतारने जा रहे ट्रक को रोक लिया। ड्राइवर से कोल्डड्रिंक मांगीं। उसने विरोध किया तो दरोगा ने ट्रक को छोड़ दिया और फिरकंपनी के लिफ्टर का ई-चालान कर दिया। प्रबंधन ने दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की तो सीओ ने जांच कराने को कहा। प्रबंधन की शिकायत पर इंस्पेक्टर राजकुमार भारद्वाज ने दरोगा को फोन किया तो रिसीव नहीं हुआ। बाद में एसपी सिटी ने स्वयं दरोगा का नंबर मिलाया मगर तब भी कॉल नहीं रिसीव हुई। दरोगा मंगलवार को दिन भर थाने में भी नहीं दिखे। चर्चा रही कि वह कार्रवाई से बचने के लिए जुगाड़ में लगे हैं। मामला निपटाने के लिए पीलीभीत बाईपास के एक होटल में कुछ लोगों की दावत भी की गई। इधर, पुलिस परेशान हैं कि थाने में खड़े लिफ्टर का क्या किया जाए। बैटरी चलित होने और रजिस्ट्रेशन न होने के कारण उसका चालान नहीं किया सकता। हालांकि इंस्पेक्टर का कहना है कि लिफ्टर को सड़क पर नहीं चलाना चाहिए था इसलिए ही ई चालान कर थाने में खड़ा किया है। वहीं, मुंशी परेशान है कि लिखित चालान की कार्रवाई किस धारा के तहत की जाए। ढाबे पर मारपीट कर पैसे न देने वाले चीता सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई भी जांच के नाम पर अटक गई है। वहीं, फैक्टरी प्रबंधन के लोग मंगलवार को डीएम, एसएसपी से मिलने पहुंचे लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed