{"_id":"5c817c79bdec22145b20d511","slug":"141551989881-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्डर जल्दी नहीं मिला तो डिलीवरीमैन ने किए हवाई फायर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आर्डर जल्दी नहीं मिला तो डिलीवरीमैन ने किए हवाई फायर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। आर्डर जल्द पूरा नहीं किया तो एक डिलीवरी मैन ने रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ शुरू कर दी। अपने साथियों को बुलाकर जम कर हंगामा किया और रेस्टोरेंट के बाहर हवाई फायर करके भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपियों को तलाशने की कोशिश की। रेस्टोरेंट मालिक ने आरोपियों के खिलाफ थाना बारादरी में तहरीर सौंपी है।
रामपुर के खेडा टांडा निवासी नवाब अली नैनीताल रोड पर स्थित एक निजी स्कूल के पास रेस्टोरेंट चलाते हैं। खाने की होम डिलीवरी करने वाली कंपनियों के कर्मचारी भी उनके यहां आर्डर पैक कराने आते हैं। नवाब अली ने बताया कि बृहस्पतिवार रात आर्डर जल्दी पूरा करने को लेकर कुछ एक डिलीवरी मैन उनसे झगड़ा करने लगा। विरोध किया तो उसने अपने साथियों गब्बर, ब्रिजेश, कमल प्रजापती व करीब दस अज्ञात को बुला लिया। नवाब अली का आरोप है कि डिलीवरी मैन ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनकी दुकान में तोड़फोड़ की और दुकान के बाहर हवा में कई फायर किए। उनके नौकरों को भी मारा। फायर की आवाज सुनकर इलाके में भगदड़ मच गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से भाग निकले। पुलिस ने रेस्टोरेंट के बाहर लगे सीसीटीवी में आरोपियों को खोजने की कोशिश की। नवाब अली ने बताया कि भागते समय आरोपियों ने धार्मिक टिप्पणियां की थी। इंस्पेक्टर प्रेमनगर बलवीर सिंह ने बताया कि फायरिंग होने की सूचना मिली थी। लेकिन यह सिर्फ अफवाह निकली। सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है।