फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   कैंट में किशोरी से गैंगरेप, एक गिरफ्तार

कैंट में किशोरी से गैंगरेप, एक गिरफ्तार

Thu, 13 Jul 2017 01:46 AM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
कैंट में किशोरी से गैंगरेप, एक गिरफ्तार
बरेली।
विज्ञापन

कैंट क्षेत्र में खेत पर घास काटने गई किशोरी से दो युवकों ने दुराचार किया। यह बात किसी से कहने पर किशोरी को जान से मारने की धमकी दी गई। साहसी किशोरी ने घर पहुंचकर पूरी घटना अभिभावकों को बताई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दरिंदगी की यह वारदात कैंट क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार शाम करीब पांच बजे हुई। गांव निवासी एक व्यक्ति मजदूरी को बाहर गया हुआ था। उसकी 15 वर्षीय बेटी जानवराें के लिए घास काटने शाम के समय गांव के ही पास स्थित खेत पर गई थी। घास काटते समय पीछे से आए गांव के ही धनपाल और वीरपाल ने उसे दबोच लिया और दोनों ने उसके साथ दुराचार किया। दोनों ने यह बात किसी को बताने पर किशोरी को जान से मारने की धमकी दी। घर पहुंची किशोरी ने सिसकते हुए मजदूरी करके लौटे पिता को पूरी घटना बताई तो वह उसे लेकर बभिया चौकी पहुंचे। यहां उनकी तहरीर लिखी गई और फिर थाने लाया गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ गैंगरेप के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर वीरपाल को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन


फोरेंसिक जांच को भेजे गए किशोरी के कपड़े
पुलिस ने किशोरी के कपड़े सीलकर फोरेंसिक जांच को भेजे हैं। साथ ही पकड़े गए आरोपी के कपड़े भी सील कर जांच के लिए भेजे गए हैं।

आरोपी बोला-मैंने नहीं किया बलात्कार, सिर्फ साथ में था
पकड़े गए दिव्यांग वीरपाल का कहना है कि उसने किशोरी के साथ बलात्कार नहीं किया। वह तो सिर्फ धनपाल के साथ खेत पर साथ गया था। धनपाल ने ही किशोरी के साथ बलात्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बढ़ रही हैं दरिंदगी वारदातें
बेटियों के साथ दरिंदगी की वारदातें बढ़ रही हैं। हाल ही में सुभाषनगर क्षेत्र में सीओ बहेड़ी के फालोवर ने मासूम के साथ दुष्कर्म किया था। इससे पहले सुभाषनगर में ही किरायेदार ने मकान मालिक की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया था। अब कैंट में एक किशोरी के साथ बलात्कार की घटना हो गई।


किशोरी के साथ हुई घटना की रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे आरोपी की तलाश में टीम लगा दी गई है। उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की जाएगी। - सतेंद्र सिंह पंवार, इंस्पेक्टर कैंट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed