फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   एनएचएआई ने जमीन तो ले ली, मगर किसानों का करोड़ों का मुआवजा फंसा दिया

एनएचएआई ने जमीन तो ले ली, मगर किसानों का करोड़ों का मुआवजा फंसा दिया

Mon, 14 Jan 2019 01:27 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 14 Jan 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
एनएचएआई ने जमीन तो ले ली, मगर किसानों का करोड़ों का मुआवजा फंसा दिया
बरेली। एनएचएआई ने हाईवे के चौड़ीकरण के लिए किसानों से भूमि का अधिग्रहण तो किया लेकिन करोड़ों रुपये का भुगतान अब तक फंसा रखा है। ऐसे में किसानों के सामने आर्थिक संकट पैदा हो रहा है। इसमें बरेली-सीतापुर, मुरादाबाद-बरेली और बरेली-पीलीभीत हाईवे के चौड़ीकरण के लिए ली गई भूमि अधिग्रहण के मामले शामिल हैं। पिछले दिनों इन मामलों को लेकर लोक निर्माण विभाग के सचिव ने जिला प्रशासन से रिपोर्ट भी मांगी थी लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

एनएच-24 बरेली-मुरादाबाद हाईवे के चौड़ीकरण के लिए 24 ग्रामों में 70 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण एनएचएआई ने किया था। मुरादाबाद परियोजना कार्यालय के अधिकारियों ने पहले 19 गांवों में भूमि अधिग्रहण का प्रस्ताव उपलब्ध कराया था। इसे जिला प्रशासन को ट्रंासफर कराते हुए उसका ब्योरा अभिलेखों में भी दर्ज कराया जा चुका है। अब 24 गांवों में अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होनी है। इसके लिए एनएचएआई को 37.25 करोड़ से ज्यादा का मुआवजा किसानों को देना था लेकिन अब तक 31 करोड़ ही किसानों को दिए जा सके हैं। इसमें भी 30.28 करोड़ का भुगतान किया गया है। बाकी का मुआवजा पाने के लिए किसान भटक रहे हैं। इसी तरह बरेली-सीतापुर हाईवे के चौड़ीकरण के लिए 13 ग्रामों में 48 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया गया है। इस जमीन के अधिग्रहण के बदले 11.23 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों को करना था लेकिन अब तक करीब 8.84 करोड़ रुपये ही दिए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि अवशेष 2.29 करोड़ का भुगतान फरीदपुर तहसील में कैंप लगाकर निरंतर किया जा रहा है। दिक्कत यह है कि जिस रेट पर पेमेंट हो रहे हैं, तमाम किसान उसे लेकर संतुष्ट ही नहीं है। इसलिए भी यह मामला अटका हुआ है। इधर, बरेली-पीलीभीत हाईवे के चौड़ीकरण के लिए एनएचएआई ने 12 गांवों में 16.925 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया था। इसमें बरेली में पड़ने वाले छह गांवों के ग्रामीणों को करीब नौ करोड़ का मुआवजा देना था लेकिन इसमें से 8.71 करोड़ का ही पेमेंट हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि बाकी किसानों को भी भुगतान की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed