फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   एसपी देहात बोले- काम में पीछे.. जांच में आगे

राशन घोटाला: एसपी देहात बोले- काम में पीछे.. जांच में आगे

Wed, 26 Dec 2018 01:24 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: Priyesh Mishra Updated Wed, 26 Dec 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
एसपी देहात बोले- काम में पीछे.. जांच में आगे
प्रतीकात्मक तस्वीर
एडीएम फाइनेंस की रिठौरा राशन घोटाले की जांच में मुख्य रूप से पुलिस को दोषी करार दिए जाने पर पुलिस अफसर अंदर ही अंदर खफा हैं। एसपी देहात संसार सिंह ने इस मामले में सीधे-सीधे तो कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन इतना जरूर कहा कि जो लोग काम में पीछे हैं, वे जांच करने में आगे हैं। उन्होंने कहा कि यह छापा ही तत्कालीन एसपी देहात ने मारा था। जब कार्रवाई ही पुलिस की थी तो अब पुलिस दोषी कैसे हो गई।
विज्ञापन


एडीएम ने अपनी जांच रिपोर्ट में एसओ हाफिजगंज सौरभ सिंह और रिठौरा चौकी इंचार्ज सुनील राठी को कठघरे में खड़ा किया है। सवाल उठाया है, कि क्या दोनों ने पकड़े जाने के बाद ड्राइवर वीरपाल से पूछताछ की थी, अगर उससे पूछताछ की जाती तो भुता के एफसीआई गोदाम से घपले की बात उजागर हो जाती। कमल गुप्ता और वीरपाल को थाने लाने के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


एडीएम की जांच के बाद चूंकि सौरभ सिंह और सुनील राठी पर गाज गिरना तय मानी जा रही है लिहाजा पुलिस अफसर खफा हैं। एसपी देहात संसार सिंह कहना है कि तत्कालीन एसपी देहात की छापामारी में ही पूरा घोटाला उजागर हुआ था। डीएसओ या प्रशासन के अफसरों ने नहीं, बल्कि कार्रवाई में पुलिस ही आगे रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर भी तहरीर देने में देरी की गई, अगर समय पर तहरीर मिल जाती तो एफआईआर करते और कमल गुप्ता को थाने पर ही रखा जाता। दो बाद तहरीर बदलवाने के बाद भी अज्ञात में एफआईआर दर्ज कराई गई, लेकिन पुलिस ने आरोपियों के नाम खोले। अब उनकी गिरफ्तारी के लिए एनबीडब्लू वारंट लेकर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed