फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ‘मां हादसे में नहीं मरी, उनकी हत्या हुई’

‘मां हादसे में नहीं मरी, उनकी हत्या हुई’

Sat, 02 Sep 2017 02:02 AM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
‘मां हादसे में नहीं मरी, उनकी हत्या हुई’
‘मां हादसे में नहीं मरी, उनकी हत्या हुई’ - फोटो : बरेली, अमर उजाला
बरेली।
विज्ञापन

उर्मिला के पति रूपलाल की बीमारी से पांच साल पहले मौत हो चुकी है। उसकी इकलौती बेटी गीता की शादी हो चुकी है। मां की मौत की खबर सुनकर वह घटनास्थल पर पहुंची। मां के शव से चिपक कर बिलखती बेटी को देखकर ग्रामीणों की आंखों में भी आंसू आ गए। गांव की महिलाओं ने गीता को ढांढस बंधाया, लेकिन वह विलाप करती रही। रोते हुए वह बेसुध हो जाती। होश में आते ही वह फिर चिल्ला उठती और कहती कि मेरी मां हादसे में नहीं मरी। बाड़ में करंट दौड़ाने वाले ने मां की हत्या कर दी। मां के हत्यारों को सजा मिलनी चाहिए।
हरियाणा के करनाल निवासी सत्येंद्र सिंह और उदयवीर सिंह ने सीबीगंज के गांव दौली मुरावपुरा में जमीन खरीद कर कृषि फ ार्म बना रखा है। उदयवीर के फार्म पर निरंजन चौकीदारी करता है, जबकि सत्येंद्र के खेत पर फोरमैन उर्फ चंदर रहता है। उदयवीर के खेत में गन्ना और सत्येंद्र के खेत में पॉपुलर के पेड़ लगे हैं। आरोप है कि दोनों के खेत में लोहे के तारों की बाड़ लगी है। उदयवीर का नौकर निरंजन दोनों खेत की बाड़ में करंट छोड़ता था। बाकी किसान दिन के वक्त करंट नहीं छोड़ते, लेकिन निरंजन पर ग्रामीणों का आरोप है कि वह दिन में भी करंट छोड़ देता था।
विज्ञापन


पहले भी होते रहे हैं हादसे
ग्रामीणों ने बताया कि जंगल जाने के लिए दोनों फार्म के बीच से आम रास्ता है। निरंजन इस रास्ते को खोद दिया करता था, जिसमें बारिश का पानी भर जाता था। मजबूर लोगों को खेतों की मेड़ से होकर जाना पड़ता था। इस बाड़ से पहले भी कई सुअर और गाय मर चुकी हैं। अगर लोग विरोध करते थे तो चौकीदार मारपीट पर उतारू हो जाता था। इस बाड़ में एक लड़की को भी करंट लग चुका है, हालांकि लोगों ने उसे बचा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed