फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   दुष्कर्म में नामजद कराए आरोपी से कर ली शादी

दुष्कर्म में नामजद कराए आरोपी से कर ली शादी

Thu, 02 May 2019 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म में नामजद कराए आरोपी से कर ली शादी
सीबीगंज। तीन साल से प्रेम संबंध होने के बाद शादी न करने पर प्रेमिका ने सप्ताह भर पहले जिस प्रेमी को बलात्कार के मामले में नामजद कराया था, बुधवार को पंचायत में फैसले के बाद उसी से गांव में निकाह कर लिया। पुलिस की भी इसमें मूक सहमति रही। अब रिपोर्ट को खारिज किया जाएगा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने अपने प्रेमी तहसीम पर आरोप लगाया था कि दोनों के बीच तीन वर्ष से प्रेम संबंध हैं। तहसीन का युवती के घर आना जाना भी था। जब युवती ने अपने प्रेमी से शादी के लिए कहा तो वह आनाकानी करने लगा। आरोप है कि प्रेमी 23 अप्रैल की रात युवती के घर घुस आया। उसके साथ जबरन संबंध बनाए। थाने पहुंची युवती ने अपने प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पिछले दिनों थाने में दोनों पक्षों को बुलाया गया था। दोनों पक्ष प्रेमी प्रेमिका की शादी कराने के लिए राजी हो गए। बुधवार को दोनों का मुस्लिम रीतिरिवाज के अनुसार गांव में ही मौलाना से निकाह पढ़वाया गया। थाना प्रभारी राजकुमार भारद्वाज ने बताया कि उन्हें प्रेमी युगल की शादी की जानकारी मिली है। लिखित में कोई सूचना थाने पर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed