फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   विधायक के इशारे पर हिस्ट्रीशीटर ने दी जान से मारने की धमकी

विधायक के इशारे पर हिस्ट्रीशीटर ने दी जान से मारने की धमकी

Sun, 10 Mar 2019 02:06 AM IST
Kunwar Pal Singh Kunwar Pal Singh
Updated Sun, 10 Mar 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
विधायक के इशारे पर हिस्ट्रीशीटर ने दी जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
बरेली। विधायक के इशारे पर हिस्ट्रीशीटर ने कोआपरेटिव के निलंबित सचिव को जमकर पीटा और चार दिन में शहर न छोड़ने पर जान से मारने की धमकी दी। निलंबित सचिव थाना बारादरी पहुंचे तो पुलिस ने तीन घंटे तक थाने में बैठा हिस्ट्रीशीटर के आने का इंतजार कराया। इस बीच विधायक पक्ष के लोग भी पहुंच गए। छह बजे पुलिस ने मेडिकल कराकर मामूली धाराओं में एनसीआर दर्ज कर सचिव को टरका दिया।

भिंडौलिया साधन सहकारी समिति के निलंबित सचिव चंद्रपाल सिंह एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के पीछे स्थित महेंद्र नगर कालोनी में रहते हैं। बताया कि जनवरी 2017 में एक विधायक के भाई जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर का चुनाव हार गए थे, जिसके चलते उनसे रंजिश मानने लगे। चंद्रपाल का कहना है कि इसके बाद उनका उत्पीड़न शुरू हो गया। 31 मार्च 2018 को उन्हें डाक से निलंबन का पत्र मिला। बिथरी चैनपुर थाने में उन पर दो एफआईआर कराई गईं। शनिवार दोपहर को हिस्ट्रीशीटर ने उन्हें डोहरा रोड स्थित एक आफिस में बुलाया और फिर कुछ दबंगों के साथ पीटकर बाहर निकाल दिया। उन्होंने डायल-100 पर फोन किया और थाने पहुंचे। वहां पुलिस ने उन्हें तीन घंटे तक बैठाए रखा। पुलिस हिस्ट्रीशीटर के आए बिना कार्रवाई करने को तैयार नहीं हुई। वह थाने में ही बेहोश होने लगे तो जिला अस्पताल में मेडिकल कराया। चंद्रपाल ने थाना बारादरी में तहरीर दी। पुलिस ने एनसीआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed