फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   शानू ने अब पंजाबी मार्केट में गोलियां दागकर दहशत फैलाई

शानू ने अब पंजाबी मार्केट में गोलियां दागकर दहशत फैलाई

Fri, 01 Feb 2019 02:26 AM IST
Priyesh Mishra Priyesh Mishra
Updated Fri, 01 Feb 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
शानू ने अब पंजाबी मार्केट में गोलियां दागकर दहशत फैलाई
प्रतीकात्मक चित्र
बरेली। सुभाषनगर में बीच बाजार शिक्षक पर गोली चलाने के मामले में वांछित बदमाश सत्येंद्र सिंह उर्फ शानू ने बृहस्पतिवार देर रात पंजाबी बाजार में फायरिंग करके पुलिस को खुली चुनौती दी। उसने अपनी कार के बोनट पर खड़े होकर कई गोलियां चलाकर इलाके में दहशत में फैला दी। सुभाषनगर पुलिस की गाड़ी पहुंची तो पुलिस की ओर गोलियां चलाता हुआ वह बदायूं रोड की ओर फरार हो गया। पुलिस कंट्रोल रूम से कार को पकड़ने मेसेज दिया गया। देर रात तक सभी थानों की पुलिस उसे तलाशती रही। उसके घर पर भी दबिश दी गई, लेकिन वह हाथ नहीं आया।
विज्ञापन


अवधपुरी में रहने वाले शिक्षक दुष्यंत कुमार पर 25 जनवरी की शाम करीब 5:30 बजे बाइक से घर लौटते वक्त बुलेट सवार सत्येंद्र सिंह उर्फ शानू ने गोली चलाई थी। लेकिन अचानक बाइक मोड़ने की वजह से दुष्यंत बाल-बाल बच गए थे। गोली चलने की आवाज सुनकर लोग दौड़े तो शानू फरार हो गया था।
विज्ञापन


इस मामले की रिपोर्ट दर्ज करके शानू को पुलिस तलाश करती रही, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा था। बृहस्पतिवार देर रात उसने खुलेआम पंजाबी बाजार में फायरिंग करके पुलिस को फिर चुनौती दे दी। शानू का नाम जुआरियों का एक ऑडियो वायरल होने के बाद उछला था। बताते हैं कि इसी रंजिश में उसने शिक्षक पर गोली चलाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed