{"_id":"5c2685ddbdec2257235e6b31","slug":"121546028509-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसे चोरों को पकड़कर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। एकतानगर में घर में घुसे दो चोरों को कॉलोनी के लोगों ने पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी, लेकिन दोनों पुलिस के आने से पहले लोगों की पकड़ से छूटकर भाग गए। शुक्रवार रात साढ़े आठ बजे एकतानगर में एसएसडी प्लाजा के पास के एक बंद घर में चोरी करने के इरादे से दो चोर घुस गए। उधर से गुजर रहे एक व्यक्ति ने चोरों को घर में घुसते देखा तो कॉलोनी के लोगों को इकट्ठा कर लिया। लोगों ने दोनों को पकड़कर उनकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर यूपी-100 के पहुंचने से पहले ही दोनों युवक भाग गए। प्रेमनगर इंस्पेक्टर बलवीर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से चोरों की पहचान कर उनकी तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।