{"_id":"5c880eb9bdec22142773a5f7","slug":"111552420537-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मझगवां में भी भ्रूण हत्या के आरोपी डॉक्टर का क्लीनिक बंद, रिपोर्ट होगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मझगवां में भी भ्रूण हत्या के आरोपी डॉक्टर का क्लीनिक बंद, रिपोर्ट होगी
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। मझगवां के सरकारी अस्पताल में तैनात एक डॉक्टर का भ्रूण हत्या के लिए डील करते वक्त बनाए गए वीडियो की भी सीएमओ द्वारा बनाए गए पैनल ने जांच पूरी कर ली है। आरोपी डॉक्टर का अलीगंज में निजी क्लीनिक बंद कराकर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मझगवां में आयुष्मान योजना के तहत सीएचसी पर तैनात डॉ. दिनेश का भ्रूण हत्या के लिए सौदेबाजी करते हुए वीडियो वायरल हुआ था। शिकायत के बाद उसे मझगवां से संबद्ध कर दिया गया था। एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम के निर्देशन में तीन सदस्यीय टीम जांच कर रही थी। आरोपी डॉक्टर ने एक दलाल गिरोह पर बदनाम करने का आरोप लगाया था। डॉ. दिनेश का अलीगंज में निजी क्लीनिक टीम ने पहले ही बंद करा दिया था। जांच पूरी होने के बाद इस डॉक्टर भी एफआईआर दर्ज कराने का फैसला लिया गया है।