फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   आईटीआई के छात्रों पर गिरी जर्जर दीवार, तीन घायल

आईटीआई के छात्रों पर गिरी जर्जर दीवार, तीन घायल

Fri, 15 Feb 2019 01:34 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 15 Feb 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
आईटीआई के छात्रों पर गिरी जर्जर दीवार, तीन घायल
बरेली। जाम से बचने के लिए आड़ लेकर खड़े आईटीआई के छात्रों पर चौपुला ओवरब्रिज रोटरी के सामने रेलवे कॉलोनी की जर्जर दीवार गिर पड़ी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां ठेला लगाने वाले एक बुजुर्ग ने बताया कि कुछ दिन पहले रात के वक्त एक जीप दीवार में भिड़ गई थी। पहले भी कई बड़े वाहन दीवार से टकरा चुके हैं। दीवार कमजोर होती रही, लेकि न किसी ने ध्यान नहीं दिया जो आज बरसात में गिर गई।
विज्ञापन

चौपुला ओवरब्रिज रोटरी के सामने रेलवे कॉलोनी की दीवार बृहस्पतिवार शाम बाइक सवार तीन आईटीआई छात्रों पर गिर पड़ी। छात्र बरसात से बचने को अंदर की ओर चले गए थे। गनीमत रही कि दीवार कॉलोनी में अंदर की ओर गिरी वर्ना रोड पर गुजर रहे कई और लोग दब सकते थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल तीनों छात्रों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पूछताछ में छात्रों ने अपना नाम कैंट के कांधरपुर निवासी राजेश, नवीनगर निवासी इमरान और विशारतगंज निवासी आमरीन बताया। छात्रों ने बताया कि वह कालेज से लौटते वक्त जाम से बचने के लिए वहां खड़े हो गए थे। अचानक दीवार गिरी तो भागने का भी मौका नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed