फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   बैंक ऑफ बड़ौदा में घुसकर चोरों ने गैस कटर से काटा लॉकर

बैंक ऑफ बड़ौदा में घुसकर चोरों ने गैस कटर से काटा लॉकर

Tue, 05 Feb 2019 01:09 AM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Tue, 05 Feb 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
बैंक ऑफ बड़ौदा में घुसकर चोरों ने गैस कटर से काटा लॉकर
बदायूं। शहर में बेखौफ चोरों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम देने का प्रयास किया। रविवार रात कुछ चोर गैस कटर लेकर खेड़ा नवादा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में घुस गए और वहां रखा लॉकर काट लिया, लेकिन उसमें फाइलें रखी देखकर वे मौके से फरार हो गए। लॉकर काटते वक्त रिकॉर्ड रूम में आग लगने से बच गई। सूचना पर पुलिस और बैंक के अधिकारी मौके पर पहुुंच गए। फोरेंसिक टीम ने भी फिंगर प्रिंट आदि लिए हैं।
विज्ञापन

सिविल लाइंस क्षेत्र में एनएमएसएन दास कॉलेज के सामने स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा और पेट्रोल पंप के बीच एक खाली प्लॉट पड़ा है, जिसमें झाड़ियां उग आई हैं। इसका फायदा उठाते हुए कुछ चोर दीवार फांदकर प्लॉट में घुस गए और उन्होंने बैंक की दीवार तोड़ने का प्रयास किया परंतु उनसे दीवार नहीं टूटी। उसके बाद चोरों ने उसी दीवार में लगी लोहे की ग्रिल काट ली और अंदर दाखिल हो गए। यह ग्रिल बैंक के रिकॉर्ड रूम में लगी थी। उसी में रखे लॉकर में बैंक के सारे महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे थे। चोरों ने गैस कटर से लॉकर काट डाला। कुछ फाइलों के कवर और किनारे लॉकर काटते वक्त जल गए और आग लगने से बच गई। माना जा रहा है चोरों ने ही आग बुझाई। ज्यादा समय होता देख वे मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

इधर, सोमवार सुबह शाखा प्रबंधक अतुल शर्मा और स्टाफ बैंक पहुंचा और अपने-अपने कार्यों में लग गया। सुबह करीब साढ़े दस बजे बैंक कर्मचारी रिकॉर्ड रूम खोलकर अंदर घुसा तो लॉकर कटा देखकर उसके होश उड़ गए। उसके बाद शाखा प्रबंधक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिस पर इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश सिंह और सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाद में सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह राठौर भी आ गए। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर फिंगर प्रिंट आदि लिए। बहरहाल बैंक में किसी सामान के चोरी की बात सामने नहीं आई है। शाखा प्रबंधक ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------
असुरिक्षत हैं शहर की बैंक
-जिस बैंक ऑफ बड़ौदा में चोरों ने लॉकर काटकर चोरी का प्रयास किया। उस बैंक में एक गार्ड तैनात है, वह भी बैंक बंद होने के बाद घर चला जाता है। रात के समय बैंक की सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे रहती है। इस तरह सुरक्षा व्यवस्था में कमजोर एक ही बैंक नहीं है, बल्कि शहर की कई बैंक ऐसी हैं, जहां रात को कोई गार्ड तैनात नहीं रहता।
------------------
चौकी से तीन सौ कदम की दूरी पर है बैंक
- बॉब की यह शाखा खेड़ा नवादा चौकी से ढाई-तीन सौ कदम की दूरी पर है, लेकिन चोरों ने फिर भी दुस्साहस दिखाते हुए इस घटना को अंजाम दे दिया। वह तो गनीमत रही कि उन्होंने जिस लॉकर को काटा उसमें रिकॉर्ड रखे हुए थे। यदि नकदी वाला लॉकर काट लिया होता तो वे आसानी से पूरा माल निकालकर ले जाते। आश्चर्य की बात ये है कि चोर आराम से इस वारदात को अंजाम देते रहे और चौकी पुलिस को इसकी खबर तक नहीं लगी। इससे चौकी पुलिस की सक्रियता भी सवालिया निशान लग रहा है।
--------------------
हमने कई बार बिल्डिंग स्वामी को पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि पीछे की दीवार से खतरा है। इसके बावजूद कोई इंतजाम नहीं किया गया। वैसे बैंक से कोई सामान चोरी नहीं हुआ है।

-अतुल शर्मा, शाखा प्रबंधक
------------------
संभवत: चोरों का निशाना लॉकर रूम था। इसलिए उन्होंने सबसे पहले लॉकर ही काटा होगा। जब उसमें कुछ नहीं मिला, तो फरार हो गए। इसकी जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
-राघवेंद्र सिंह राठौर, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed