फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SSP caught doctor eating food at kotwali mess

कोतवाली की मेस में डाक्टर खा रहे थे खाना

Sat, 12 May 2018 01:25 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Sat, 12 May 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
SSP caught doctor eating food at kotwali mess
औचक निरीक्षण के लिए कोतवाली पहुंचे एसएसपी कलानिधि नैथानी को जिला अस्पताल के डॉ. श्रीकृष्ण वहां मैस में खाना खाते मिले। इस पर एसएसपी ने मैस इंचार्ज सिपाही योगेंद्र को कड़ी फटकार लगाते हुए उसे लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन

एसएसपी सुबह नौ बजे अचानक कोतवाली पहुंच गए। निरीक्षण के लिए मैस में घुसे तो वहां सादा कपड़ों में एक व्यक्ति खाना खाते मिला। परिचय पूछा तो वह जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. श्रीकृष्ण निकले। एसएसपी ने कोतवाली की मैस में खाना खाने का कारण पूछा तो डॉक्टर बगलें झांकने लगे। हालांकि एसएसपी ने उन्हें कोतवाली से जाने दिया, लेकिन मैस इंचार्ज सिपाही यतेंद्र को लाइन हाजिर कर दिया। कहा, अगर मैस में कोई बाहरी आकर खाने में कुछ मिला दे तो उसका जिम्मेदार कौन होगा? मैस में मेज पर जूठन देख फॉलोअर को भी फटकार लगाई। एनसीआर का रजिस्टर मांगा तो वह भी नहीं मिला। एनसीआर में दस-दस दिन तक विवेचक द्वारा कोई कार्रवाई न करने पर भी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

सीओ के कार्यालय से उठा लिया दस्तावेज
सीओ प्रथम कुलदीप कुमार के कार्यालय का निरीक्षण करने के दौरान मेज पर एक दस्तावेज रखा देख एसएसपी ने उसे अपनी जेब में रख लिया। उस वक्त सीओ कार्यालय में मौजूद नहीं थे। कुछ देर बाद सीओ आए तो एसएसपी बोले, तुम्हारे कार्यालय से हमने एक जरूरी कागज चुरा लिया लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगी। जरूरी दस्तावेजों को यही सुरक्षा है? बाद में सीओ से नकटिया की एक छेड़छाड़ के संबंध में जानकारी ली तो सीओ ने उसे पेशबंदी का मामला बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed