फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   छेड़छाड़ का विरोध करने पर मारपीट-तोड़फोड़ का आरोप

छेड़छाड़ का विरोध करने पर मारपीट-तोड़फोड़ का आरोप

Mon, 25 Mar 2019 01:47 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 25 Mar 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ का विरोध करने पर मारपीट-तोड़फोड़ का आरोप
बरेली। बेटी के साथ हुई अभद्रता की शिकायत एक महिला ने पुलिस से की तो दबंगों ने उनके घर में घुसकर तोड़फोड़ कर डाली। महिला के मुताबिक, बेटे के विरोध जताने पर दबंगों ने उसकी बाइक भी तोड़ दी थी। महिला ने आरोपियों के खिलाफ थाना बारादरी में तहरीर सौंपी है।
विज्ञापन

बारादरी क्षेत्र निवासी एक महिला ने मोहल्ले के कुछ दबंगों पर उनकी बेटी से घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक, दबंग अक्सर स्कूल जाते वक्त उनकी बेटी का पीछा करते हैं। उनके बड़े बेटे ने पुलिस से इसकी शिकायत की तो दबंगों ने उसे रास्ते में रोककर पीटा और बाइक भी तोड़ दी। आरोप है कि बृहस्पतिवार को मोहल्ले के दो युवक अपने तीन अंजान साथियों के साथ जबरन घर में घुस आए और बेटी से अभद्रता की। विरोध करने पर घर में काफी सामान भी तोड़ दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठे हुए तो दबंग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। महिला ने बताया कि आरोपी उन्हें मोहल्ले में नहीं रहने देना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed