{"_id":"5c61d6cabdec222be7358a63","slug":"101549915850-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेलीफोन पोल में उतरा करंट, चपेट में आई घोड़ी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टेलीफोन पोल में उतरा करंट, चपेट में आई घोड़ी की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। टेलीफोन के पोल में बिजली के तार से करंट उतर आया। इसकी चपेट में आकर घोड़ी की मौत हो गई। वहीं, घोड़ी की पूंछ पकड़कर खींच रहे किशोरी को भी तेज झटका लगा। सुभाषनगर के करगैना में ग्रेटर कैलाश कॉलोनी में बिजली के कटे तार से टेलीफोन के पोल में करंट उतर आया। यह पोल नाली में लगा है। तांगा चालक वीरेश ने बताया कि उनकी घोड़ी का पैर अचानक नाली में चल गया, जिससे वह करंट की चपेट में आ गई। उन्होंने छुड़ाने की कोशिश की तो उन्हें भी झटका लगा। तभी एक पंद्रह वर्षीय किशोर वहां आ गया। उसने घोड़ी की पूंछ पकड़ ली। वह भी झटका लगने से गिर गया। इसी दौरान घोड़ी ने दम तोड़ दिया। कॉलोनी निवासी दिवाकर ने बताया कि बिजली के पोल यहां बाद में लगे हैं। तार कई जगह से कटे हैं। इसी वजह से करंट उतर आता है। करीब छह महीने पहले भी पोल पर सीढ़ी लगाकर काम करने के दौरान मिस्त्री अजय को तेज झटका लगा था। इसकी शिकायत बिजली विभाग में की थी पर कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।