{"_id":"5c3b99babdec2273a3395db3","slug":"101547409850-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खादी विभाग के मेले में ग्राहकों का टोटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खादी विभाग के मेले में ग्राहकों का टोटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। खादी को बढ़ावा देने के लिए अर्बन हाट में लगे मेले का प्रचार-प्रसार न होने से वहां ग्राहक ही नहीं पहुंच रहे हैं। ऐसे में बाहर से आए दुकानदार मायूस हैं। उनका कहना है कि ऐसे तो धीरे-धीरे मेलों का क्रेज भी खत्म हो जाएगा।
उद्योग विभाग ने इस मेले के आयोजन के लिए खादी ग्रामोद्योग को अर्बन हाट की दुकानें निशुल्क उपलब्ध कराई हैं। मेले में दूसरे शहरों के भी तमाम दुकानदार आए हैं। मगर दिक्कत यह है कि इस मेले को लगाने से पहले विभागीय अधिकारियों ने इसका कोई खास प्रचार ही नहीं किया। इस वजह से लोगों को भी इस मेले में बारे में जानकारी नहीं है और गिने-चुने ग्राहक ही यहां पहुंच रहे हैं। दिनभर खाली बैठे दुकानदारों का कहना है कि मेले को लेकर अब अधिकारी रुचि नहीं लेते तो दुकानदार भी कम हो रहे हैं। वहीं, उपायुक्त उद्योग अनुज कुमार का कहना है कि ऐसे मेलों को बढ़ावा देने के लिए खादी विभाग को निशुल्क दुकानें दी हैं। मगर ग्राहकों का कम आना चिंताजनक है।