{"_id":"5b522c8c4f1c1be94b8b5f55","slug":"101532112012-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश में पांच साल के बच्चे की गोली मार कर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुरानी रंजिश में पांच साल के बच्चे की गोली मार कर हत्या
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
firing
- फोटो : Demo photo
गांव नगरिया विक्रम में बृहस्पतिवार रात चारपाई पर सो रहे पांच साल के मासूम की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के चाचा ने गांव के ही गोपाल के खिलाफ पुरानी रंजिश में हत्या करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रात में ही पुलिस ने गोपाल को घर में सोते समय हिरासत में ले लिया। उससे घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए और एसएसपी ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। पोस्टमार्टम में सिर में पूरी गोली नहीं मिली, सिर्फ एक टुकड़ा मिला है।
नगरिया विक्रम निवासी कन्हई, उसके बेटे रीतराम, रतिराम मकान की छत पर सो रहे थे। पास ही चारपाई पर कन्हई का छोटा बेटा शिवम (5) बहन तारावती के साथ सो रहा था। कन्हई के मुताबिक बृहस्पतिवार रात करीब एक बजे पड़ोसी परमानंद के खुले जीने से गोपाल कुछ लोगों के साथ छत पर आ गया। आरोप है कि गोपाल ने वहां पर गोली मारकर शिवम की हत्या कर दी और अभिलाख सिंह की छत से होकर भाग गया। यह गोली चारपाई को रगड़ खाते हुए गई। उन लोगों ने 100 नंबर पर फोन किया, लेकिन फोन नहीं लगा तो थाने पहुंच गए। वहां पुलिस ने देरी की तो उन लोगों ने हंगामा कर दिया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। परिजनों का कहना है कि दो वर्ष पूर्व छह जुलाई को गोपाल के छोटे भाई छोटे लाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसमें शिवम के पिता कन्हई लाल, लाल सिंह और चाचा नरेश आदि को नामजद किया था। इसमें नरेश और कन्हई की जमानत हो गई, लाल सिंह अभी जेल में है। आरोप है कि इसी रंजिश में शिवम की हत्या कर दी गई। सूचना पर एसएसपी मुनिराज जी., एसपी देहात डॉ. सतीश कुमार, इंस्पेक्टर हरीश चंद्र जोशी आदि ने घटनास्थल का जायजा लिया।