फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime, power corporation

बंदरों को भगाने गईं थीं.. हाईटेंशन लाइन से चिपक गईं

Tue, 17 Sep 2019 02:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 02:32 AM IST
विज्ञापन
crime, power corporation
अलीगंज/राजपुरकलां। बिजली विभाग की लापरवाही से अलीगंज के मोहलिया गांव में सोमवार सुबह बुजुर्ग महिला की करंट से मौत हो गई। महिला छत पर बंदर को भगाने गई थी। इसी दौरान 11 हजार की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। इस घटना पर गुस्साए लोगों ने अलीगंज-सिरौली रोड पर जाम लगाकर हंगामा किया। एसडीएम और सीओ के साथ तीन थानों का फोर्स पहुंचने के बाद जाम खुलवाया जा सका। महिला के बेटे ने बिजली विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव मोहलिया के भोलू बख्श की 65 वर्षीय पत्नी जहूरन सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे बंदर भगाने छत पर गईं थी। इसी दौरान छत के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। नाराज लोगों ने अलीगंज सिरौली रोड जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। एसडीएम अरुण कुमार सिंह और सीओ रामप्रकाश ने ग्रामीणों को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर परिवार को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। तब कहीं जाम खुला।
विज्ञापन

तीन साल में 17 बार शिकायत.. आखिर जान चली ही गई
ग्राम प्रधान हरीश सक्सेना ने बताया कि घरों से 2-3 फुट की दूरी पर हाईटेंशन लाइन के तार झूल रहे हैं। आए दिन जर्जर तार टूटकर भी गिर जाते हैं। लाइन को घरों के ऊपर से शिफ्ट कराने के लिए लोग 2017 से करीब 17 बार प्रशासनिक और विभागीय अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं। कई बार तहसील दिवस में भी प्रार्थना पत्र दिए। बावजूद इसके किसी अधिकारी ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईटेंशन लाइन काफी समय से यहां से गुजर रही है। ग्रामीणों ने ही लाइन के नीचे मकान बना लिए हैं। - मुकेश कुमार, जेई अलीगंज सब स्टेशन
मृतक के परिवार को पांच लाख रुपये मुआवजा बिजली विभाग से दिलाया जाएगा। इसके साथ सर्वहित बीमा योजना से आर्थिक सहायता दिलवाने की संस्तुति की जाएगी।
-अरुण कुमार सिंह, एसडीएम आंवला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed