{"_id":"5ec5436e8ebc3e905d3bbf48","slug":"crime-news-shahjahanpur-many-arrested-for-firing-during-dispute-for-street-canal","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: नाली के विवाद में मारपीट के बीच चली गोली, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: नाली के विवाद में मारपीट के बीच चली गोली, वीडियो वायरल
Wed, 20 May 2020 08:19 PM IST
प्राची प्रियम
संवाद न्यूज एजेंसी, पुवायां (शाहजहांपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, पुवायां (शाहजहांपुर)
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 20 May 2020 08:19 PM IST
विज्ञापन
विवाद के बीच गोली चलाता युवक
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में बुधवार सुबह नाली के विवाद में खूनखराबा होने से बच गया। नाली को लेकर शुरू हुए मामूली से विवाद में पहले मारपीट हो गई और उसके बाद एक युवक ने तमंचे से दो राउंड फायरिंग कर दी। हालांकि गोली निशाने पर नहीं लगने के कारण कोई घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन
पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस दौरान हुई मारपीट में तीन लोग घायल हुए हैं। पुवायां के गांव मुड़िया कुर्मियात निवासी विजयरमन के मुताबिक बुधवार सुबह वह घर के पास कूड़ा भरने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली के पीछे जा रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान पड़ोसी करन सिंह यादव वहां पहुंच गया और उसपर नाली तोड़ने का आरोप लगाकर गाली गलौज करने लगा। इसी बीच करन सिंह के बेटे ने फोन करके गांव के प्रदीप पटेल और जयसिंह यादव को बुला लिया। फिर सभी ने फावड़े और लाठी-डंडों से हमला बोल दिया।
विज्ञापन
झगड़े के बीच करन सिंह ने तमंचे से दो बार फायर भी किया, लेकिन दोनों बार गोली मिस हो गई। मारपीट में विजयरमन के अलावा अभिनव सिंह उर्फ मुकेश और अनुपम वर्मा को भी गंभीर चोटें आई हैं। इसी बीच गांव वाले इकट्ठे हुए तो आरोपी भाग निकले।
वहीं, घटना का वीडियो कुछ ही देर में वायरल हो गया। सूचना पर यूपी 112 की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने विजयरमन की तहरीर पर मारपीट, धमकी और जानलेवा हमले की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं। जल्दी ही सबको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।