{"_id":"5dd967cf8ebc3e54bf3a5539","slug":"crime-in-nuriya-pilibhit-bareilly-news-bly3852386118","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम पुलिस टौकी के पास दो दुकानों में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असम पुलिस टौकी के पास दो दुकानों में चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। अफसर चोरों पर शिकंजा कसने के लिए रणनीति बनाते रह गए और चोरों ने एक और वारदात को अंजाम दे डाला। असम पुलिस चौकी से महज 50 मीटर की दूरी पर नकब लगाकर चोर दो दुकानों से नकदी और सामान समेट ले गए। सीओ सिटी ने मौका मुआयना कर जानकारी की। गश्ती बाइक पर तैनात रहे सिपाहियों से जवाब तलब किया है।
एकता नगर कॉलोनी निवासी जितेंद्र मिश्र ने बताया कि उनकी गिरिजा मोटर्स के नाम से मंडी समिति के पास दुकान है। रोज की तरह शुक्रवार रात करीब आठ बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए। इसके बाद चोरों ने ऊपरी मंजिल पर बनी दीवार में नकब लगाया। उसी रास्ते से चोर दुकान में प्रवेश कर गए। यहां गल्ले में रखे 2.40 लाख रुपये चोरी कर लिए। इधर, पड़ोस में ही मोहल्ला भूरे खां निवासी बैजाहत अहमद की टायर की दुकान है। उनकी दुकान के पिछले हिस्से में शटर को खोलकर चोर भीतर घुसे और लोहेे के औजार चोरी कर ले गए। शनिवार सुबह व्यापारियों के दुकान पहुंचने पर घटना का पता लगा। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने पुलिस बल के साथ जाकर मौका मुआयना किया। पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
झुठलाने पर रहा पुलिस का जोर, कैमरा देखा तो उड़ गए होश
दो दुकानों में चोरी की खबर पर सुनगढ़ी इंस्पेक्टर राजेश सिंह, इंस्पेक्टर क्राइम नरेशपाल सिंह, असम चौकी प्रभारी अचल सिंह मौके पर आए। यहां मुआयना करने के बाद पुलिस का जोर सुरागरसी के बजाय झुठलाने पर अधिक रहा। कई सवाल उठा दिए गए। इसी बीच टायर की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज व्यापारी ने दिखाई। इसमें रात सवा 11 बजे के बाद चार लोग दुकान में थे। उन्होंने कैमरे का रुख भी मोड़ दिया था। इस फुटेज के बाद पुलिस बैकफुट पर आ गई। पीड़ित ने थाना पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
थाना और चौकी पुलिस को रात्रि गश्त में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। दुकानों पर हुई चोरी की घटनाओं में पवन मोबाइल (गश्ती बाइक) के सिपाहियों से जवाब तलब किया है। एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
- धर्म सिंह मार्छाल, सीओ सिटी