फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime in hotel

धार्मिक स्थल पर पशुओं का मांस बेचने वाला होटल सील

Thu, 04 Jul 2019 08:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 08:58 PM IST
विज्ञापन
crime in hotel
बदायूं। गुरुवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने एक धार्मिक स्थल के होटलों पर छापा मारा। कई होटलों में साग, सब्जी से लेकर मांस तलाश किया गया। हालांकि इस दौरान किसी होटल पर मांस नहीं मिला लेकिन दो दिन पहले जिस होटल से मांस पकड़ा गया था, अधिकारियों ने उसको सील कर दिया।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन रामनिवास शर्मा और सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह राठौर गुरुवार को पुलिस बल के साथ लालपुल स्थित धर्मस्थल पहुंचे। दो दिन पहले यहां कोतवाली पुलिस ने एक होटल पर छापा मारा था। पुलिस ने यहां से 35 किलो मांस बरामद किया था। प्रथम दृष्टया यह गोमांस था। होटल मालिक शकील भी पकड़ा गया था, जिसे पुलिस ने बाद में जेल भेज दिया था। इसके बावजूद उसका होटल चल रहा था। गुरुवार को चेकिंग के दौरान शकील का होटल भी खुला मिला। इस पर उसकी सघन चेकिंग की गई। उसमें रखा हर सामान चेक किया गया। हालांकि इस दौरान उसमें कोई आपत्तिजनक वस्तु तो नहीं मिली लेकिन दो दिन पहले बरामद मांस को लेकर शकील के होटल को सील कर दिया गया। उसे पूरी तरह से बंद करा दिया गया। इसके अलावा अधिकारियों ने अन्य होटल भी चेक किए। बाकी किसी में आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ। होटल मालिकों को एडीएम ने चेतावनी दी कि अगर किसी होटल पर गोमांस पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। इस चेकिंग के दौरान धर्मस्थल में अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed