फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   a female teacher of a government school in Civil Lines area of Badaun accused headmaster of molestation

शिक्षक करता है आपत्तिजनक हरकतें: महिला शिक्षिका ने प्रधानाध्यापक पर छेड़छाड़ का लगाया आरोप, फिर छोड़ा स्कूल

Fri, 05 Aug 2022 01:09 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 05 Aug 2022 01:09 AM IST
सार

महिला शिक्षिका ने तहरीर में कहा है कि वह सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाती हैं। उनके विद्यालय में संजीव कुमार शर्मा प्रधानाध्यापक हैं। वह प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष भी हैं। महिला शिक्षक के अनुसार प्रधानाध्यापक का रवैया ठीक नहीं है। आरोप लगाया कि वह आपत्तिजनक हरकतें करते हैं।

विज्ञापन
a female teacher of a government school in Civil Lines area of Badaun accused headmaster of molestation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बदायूं में सिविल लाइंस इलाके के एक सरकारी स्कूल की महिला शिक्षक ने अपने ही स्कूल के प्रधानाध्यापक के खिलाफ छेड़छाड़ व एससी-एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराई है। महिला शिक्षक ने कुछ दिन पहले पुलिस को तहरीर दी थी, तब से जांच चल रही थी। अब पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की विवेचना सीओ सिटी करेंगे।

विज्ञापन


महिला शिक्षक के मुताबिक वह सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाती हैं। उनके विद्यालय में संजीव कुमार शर्मा प्रधानाध्यापक हैं। वह प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष भी हैं। महिला शिक्षक के अनुसार प्रधानाध्यापक का रवैया ठीक नहीं है। आरोप लगाया कि वह आपत्तिजनक हरकतें करते हैं। वह कई बार प्रधानाध्यापक को चेतावनी दे चुकी हैं लेकिन वह नहीं माने। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग भी किया।
विज्ञापन


महिला शिक्षक का यह भी कहना है कि संजीव शर्मा पूर्व उप मुख्यमंत्री शर्मा को अपना रिश्तेदार, बीएसए को अपना मौसा और डायट प्राचार्य को अपनी जाति का बताते हैं। कई-कई दिन स्कूल नहीं आते। जब आते हैं तो एक साथ उपस्थिति लगा देते हैं। प्रधानाध्यापक की इन हरकतों से परेशान होकर उसने 23 जुलाई को स्कूल छोड़ दिया और अपने घर चली गई। उन्होंने कहा है कि अब वह कभी स्कूल नहीं आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक महिला शिक्षक ने अपने ही स्कूल के प्रधानाध्यापक के खिलाफ छेड़छाड़ और एससी-एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराई है। चूंकि उसने तहरीर दी थी इसलिए मामला दर्ज कर लिया गया है। विवेचना सीओ सिटी आलोक मिश्रा को दी गई है। जो भी सच्चाई पाई जाएगी, उसके अनुसार कार्रवाई होगी। -अमित किशोर श्रीवास्तव, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed