फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

पति और सास, ससुर पर दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक का मुकदमा दर्ज

Sat, 04 Sep 2021 11:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
crime
सहनखेड़ा स्थित अपने मायके में रह रही एक विवाहिता ने अपने पति और सास-ससुर पर दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

तिकुनियां सहनखेड़ा निवासी अयूब खान की पुत्री जुल्फी बानो ने दर्ज कराए मुकदमे में कहा है कि 27 मई 2021 को उसकी शादी अर्जुन नगर निवासी रफी खान के पुत्र फैज खान के साथ हुई थी। ससुराल वालों ने दहेज में उसके माता-पिता से चार लाख 30 हजार रुपये नकद लिए थे। बाद में कार और सोने की चेन की मांग करने लगे। पति ने 28 अगस्त को लात घूसों से उसकी पिटाई कर दी और घर से भगा दिया। फोन से मायके वालों को सूचना देने पर भाई रिजवान खान जुल्फी बानो को अपने साथ मायके ले गया।

आरोप है कि 2 सितंबर को पति फैज खान ने फोन पर जुल्फी को तीन तलाक दे दिया। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने ससुराल वालों के खिलाफ 458 ए, 323, 506, दहेज उत्पीड़न और मुस्लिम महिला विवाह पर अधिकारों की सुरक्षा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed