{"_id":"6133b2b98ebc3e7f42301655","slug":"crime-bareilly-news-bly458539497","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति और सास, ससुर पर दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति और सास, ससुर पर दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहनखेड़ा स्थित अपने मायके में रह रही एक विवाहिता ने अपने पति और सास-ससुर पर दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक का मुकदमा दर्ज कराया है।
तिकुनियां सहनखेड़ा निवासी अयूब खान की पुत्री जुल्फी बानो ने दर्ज कराए मुकदमे में कहा है कि 27 मई 2021 को उसकी शादी अर्जुन नगर निवासी रफी खान के पुत्र फैज खान के साथ हुई थी। ससुराल वालों ने दहेज में उसके माता-पिता से चार लाख 30 हजार रुपये नकद लिए थे। बाद में कार और सोने की चेन की मांग करने लगे। पति ने 28 अगस्त को लात घूसों से उसकी पिटाई कर दी और घर से भगा दिया। फोन से मायके वालों को सूचना देने पर भाई रिजवान खान जुल्फी बानो को अपने साथ मायके ले गया।
आरोप है कि 2 सितंबर को पति फैज खान ने फोन पर जुल्फी को तीन तलाक दे दिया। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने ससुराल वालों के खिलाफ 458 ए, 323, 506, दहेज उत्पीड़न और मुस्लिम महिला विवाह पर अधिकारों की सुरक्षा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। संवाद