{"_id":"5e2b35d38ebc3e8d4063a7e6","slug":"crime-bareilly-news-bly3932901166","type":"story","status":"publish","title_hn":"ननिहाल में किशोरी की हत्या, ऑनर किलिंग का शोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ननिहाल में किशोरी की हत्या, ऑनर किलिंग का शोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिता ने कराई युवक पर दुष्कर्म और हत्या की रिपोर्ट, आरोपी पीटकर पुलिस को सौंपा
ग्रामीणों ने ऑनरकिलिंग बताई तो पुलिस ने मामा को भी थाने में बैठाया
आंवला (बरेली)। बदायूं के अलापुर क्षेत्र की किशोरी की आंवला स्थित ननिहाल में हत्या कर दी गई। अजीबोगरीब घटनाक्रम में ननिहाल वालों ने अपने ही गांव के युवक को पीटकर पुलिस को सौंप दिया और उसके खिलाफ दुष्कर्म और हत्या की रिपोर्ट करा दी। पुलिस ने गांव में जांच की तो दूसरी ही कहानी पता लगी। बताया गया कि प्रेमी के साथ भांजी को देखकर मामा पक्ष ने ही उसकी पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने अब किशोरी के एक मामा को भी बैठा लिया है। डीआईजी ने साफ निर्देश दिए हैं कि वारदात का एकदम सही खुलासा किया जाए।
अलापुर के गांव की 15 वर्षीय किशोरी 15 जनवरी से आंवला के गांव ननिहाल में थी। उसे मामा बुलाकर लाए थे। मामा के घर बेटी के जन्म पर 19 जनवरी को दावत हुई थी। गुरुवार को किशोरी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। यहां शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। उसके पिता ने रात में ही किशोरी की ननिहाल के पड़ोस में रहने वाले युवक के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या की रिपोर्ट करा दी। बताया कि शौचालय जाते वक्त युवक उनकी बेटी को सरसों के खेत में खींच ले गया। वहां उससे दुष्कर्म किया। विरोध पर बुरी तरह पीटा। पुलिस ने रात में ही आरोपी को हिरासत में ले लिया। उससे थाने में पूछताछ के बाद शुक्रवार को किशोरी के एक मामा को भी बैठा लिया है। पुलिस के मुताबिक, गांव की चर्चा और किशोरी के मोबाइल की कॉलडिटेल के आधार पर पुलिस मामले को ऑनरकिलिंग का मान रही है। एसएसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस सही स्थिति के मुताबिक ही दोषियों पर कार्रवाई करेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर की चोट और ज्यादा खून बहने से हत्या की पुष्टि हुई। पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें प्राथमिक तौर पर दुष्कर्म के संकेत नहीं मिले। हालांकि स्लाइड सुरक्षित की गई है।