फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

एसओ के घर डाका डालने वाले उत्तराखंड पुलिस ने उठा लिए

Fri, 24 Jan 2020 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
crime
बचे बदमाशों पर बरेली पुलिस का शिकंजा, एक-दो दिन में होगा खुलासा
विज्ञापन

बरेली। अमरिया एसओ के शास्त्री नगर स्थित घर में डकैती डालने वाले पश्चिमी उप्र के गैंग को पुलिस ने ट्रेस कर कुछ बदमाश दबोच लिए हैं और एक-दो दिन में खुलासे की तैयारी है। हालांकि इस डकैती में शामिल चार बदमाशों को उत्तराखंड पुलिस ने वहां के आपराधिक मामलों में गिरफ्तार कर लिया। इनमें से कुछ जेल भेज दिए गए हैं।
14 जनवरी की शाम हथियारबंद बदमाशों ने शास्त्री नगर में पीलीभीत के अमरिया एसओ पुष्कर सिंह के घर डकैती डाली थी। बदमाशों ने उनकी पत्नी रुचि, छह साल की बेटी आन्या, किराएदार प्रेमशंकर, उनके बेटे अजय और पत्नी को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया था। प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट लिखने के बाद से ही पुलिस खुलासे में हाथपैर मार रही है। पुलिस ने इस घटना में गैंग को चिह्नित कर लिया है। गैंग में करीब सात बदमाश हैं जो मेरठ, मुजफ्फरनगर आदि जिलों के निवासी हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इससे पहले बरेली पुलिस धरपकड़ करती, रुद्रपुर में पेट्रोल पंप पर लूट व अन्य वारदातों के खुलासे में जुटी उत्तराखंड पुलिस ने इनमें से चार बदमाश पकड़ लिए। बरेली पुलिस के अफसरों की मानें तो उत्तराखंड पुलिस ने किच्छा व अन्य थानों से इन बदमाशों को जेल भेज दिया है। बचे बदमाशों की तलाश में बरेली पुलिस व क्राइम ब्रांच ने कई जिलों में दबिश दी। टीमों ने कुछ बदमाश दबोचकर डकैती का माल भी बरामद किया है।
विज्ञापन


नीली बलेनो को फुटेज से किया ट्रेस
पश्चिमी उप्र के इस नामी गैंग ने मेरठ, मुजफ्फरनगर व आगरा समेत कई शहरों में वारदातें करके धमाल मचा रखा था। कई जिलों की पुलिस गैंग को ट्रेस करने में जुटी थी। रुद्रपुर के एक सभासद को अगवा करके गाजियाबाद के मुरादनगर में छोड़ने और पंप पर लूट में भी नीले रंग की बलीनो कार बताई गई। बताते हैं कि बीस से ज्यादा धुंधली फुटेज से नंबर ट्रेस कर पुलिस ने इस कार के मालिक का पता लगाया। इसके बाद उत्तराखंड पुलिस ने कार्रवाई की। हालांकि बरेली की वारदात में इस गैंग ने इस कार का इस्तेमाल नहीं किया। दो दिन पहले रुद्रपुर में हुई वारदातों के खुलासे में जुटी वहां की क्राइम ब्रांच ने भी बरेली आकर यहां की घटना के बारे में जानकारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘एसओ के घर वारदात करने वाले गैंग को ट्रेस करने में कुछ अड़चन आई थी। अब हम खुलासे के काफी नजदीक हैं। एक-दो दिन में ही खुलासा कर दिया जाएगा।’
- शैलेश पांडेय, एसएसपी बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed