{"_id":"5e2a01ba8ebc3e4b285d8795","slug":"crime-bareilly-news-bly393105718","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी का चावल बेचकर लिखाई लूट, ट्रक ठिकाने लगाते वक्त पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी का चावल बेचकर लिखाई लूट, ट्रक ठिकाने लगाते वक्त पकड़े गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चावल बेचकर मिले छह लाख रुपये भी बरामद, एसएसपी ने दी जानकारी, भेजा गया जेल
बरेली। रुपयों के लालच में ट्रक भरा चावल बेचने के बाद ट्रक ठिकाने लगाकर लूट की फर्जी कहानी रचने वाले ट्रक मालिक और उसके साथी को पुलिस ने शाहजहांपुर से मुरादाबाद जाते वक्त बड़ा बाईपास पर गिरफ्तार कर लिया। दोनों ट्रक पर बंगाल की फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उसे ठिकाने लगाने जा रहे थे। उनसे चावल बेचकर मिले रुपये भी बरामद किए थे। बृहस्पतिवार को एसएसपी ने प्रेसवार्ता के दौरान मामले का खुलासा किया। दोनों को जेल भेज दिया गया है।
एसएसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि देवरिया जिले में थाना खुकुंदू क्षेत्र के गांव बैरोना निवासी एक ट्रक मालिक/ड्राइवर मुन्ना यादव ने सोमवार को इज्जतनगर थाने में उसका करीब 252 क्विंटल चावल से लदा ट्रक एहलादपुर चौकी क्षेत्र में लूटे जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि देवरिया से होते हुए हरियाणा जाते वक्त एहलादपुर क्षेत्र में बोलेरो कार से आए 3-4 अज्ञात बदमाशों ने उनसे लूट की थी। फिर उन्हें दो एक दिन बंधक बनाकर रखने के बाद मिलक क्षेत्र में सड़क किनारे बांधकर फेंक गए थे। मामले की जांच के दौरान पुलिस को बुधवार को मुन्ना के लूटे हुए ट्रक के शाहजहांपुर से माल लोड करने के लिए मुरादबाद जाने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर बड़ा बाईपास पर लालपुर चौराहे के पास ट्रक को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक ट्रक में मालिक मुन्ना यादव और उसकी साथी प्रेमसिंह ही थे। छानबीन में उनके पास से 6,00,500 रुपये नकद, लूटा हुआ उसका मोबाइल फोन, आई कार्ड व एटीएम भी बरामद हुए। पूछताछ में उसने रुपयों के लालच में आकर लूट की फर्जी घटना रचने की भी बात कबूली। बताया कि नकदी उन्हें बिहार में छपरा के शीतलपुर निवासी राकेश कुमार को ट्रक में लदा चावल बेचकर मिली थी। दोनों ट्रक पर बंगाल की फर्जी नबंर प्लेट लगातार उसे ठिकाने लगाने जा रहे थे।
देवरिया मंडी में बेचे चावल, घाट पर खड़ा किया ट्रक
-आरोपी मुन्ना ने बताया कि देवरिया की स्थानीय मंडी में आढ़तियों को ही उन्होंने करीब 25 रुपये किलो के हिसाब से सारा चावल बेच दिया। जिनके उन्हें छह लाख रुपये मिले। फिर वहीं बरहज घाट पर एक परिचित की देखरेख में ट्रक खड़ा कर बस से बरेली आए थे। यहां मिलक अपने साथी प्रेमसिंह से ही हाथ-पैर बंधवाकर खुद को वहां पीड़ित दिखाया। फिर शिकायत करने मिलक थाने पहुंचे। वहां की पुलिस ने टहला दिया तो बरेली पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंचे। फिर ट्रक की नंबर प्लेट यूपी 52 एफ 8078 और ट्रक पर बंगाल की फर्जी नंबर प्लेट डब्ल्यूबी 59 बी 9404 लगाकर ठिकाने लगाने चले थे। पुलिस ने बताया कि बड़ा बाईपास पर इनकी लोकेशन भी मिली है।
विज्ञापन
पहले भी पकड़ी जा चुकी हैं फर्जी लूट
- रुपयों के लालच में खुद माल ठिकाने लगाकर लूट की रिपोर्ट दर्ज कराने के कई मामले शहर में नहीं आसपास के जिलों में भी सामने आ चुके हैं। पिछले ही दिनों भमोरा में एक व्यापारी के मुनीम से हुई लाखों की लूट का मामला भी फर्जी निकला था। ऐसे ही चावल भरे ट्रक के लूट लिए जाने के फर्जी मामले मैनपुरी, बागपत व अन्य जिलों से भी सामने आ चुके हैं। आरोपी घटना स्थल, माल ले जाने की जगह, जहां से माल लाए हैं वह सब जगह अलग-अलग होने का फायदा उठाकर आसानी से कहानी गढ़ लेते हैं।