फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

सीबीगंज इंस्पेक्टर आए कप्तान के निशाने पर

Tue, 21 Jan 2020 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
crime
आरोपी के पिता को रुपये लेकर छोड़ने और कब्जा न हटाने पर लताड़ा
विज्ञापन

शिकायतों पर जांच बैठाई, दोषी मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी
बरेली। सोमवार को लगातार दो मामलों में शिकायत के बाद सीबीगंज इंस्पेक्टर बच्चू सिंह एसएसपी के निशाने पर आ गए। एसएसपी ने फोन पर उनकी क्लास लगाने के साथ ही जांच बैठा दी। कहा कि आरोप सही साबित हुए तो बड़ी कार्रवाई से नहीं चूकेंगे।

केस वन
आदेश के बाद भी सैन्यकर्मी का अतिक्रमण नहीं हटाया
सीबीगंज के महेशपुर अटरिया निवासी बुजुर्ग यशपाल सिंह ने एसएसपी को बताया कि उनके घर के पास नौ फुट का आम रास्ता है। इस पर एक सैन्यकर्मी ने कमरा बनाकर कब्जा कर लिया है। उन्होंने इस मामले में केस दर्ज कराया तो 31 मई 2014 को अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय ने पुलिस को सैन्यकर्मी का अतिक्रमण हटाने के आदेश जारी कर दिए। इसके बावजूद पुलिस कब्जा हटाने के लिए प्रशासनिक अधिकारी साथ होने की बात कहकर टाल रही है। एसएसपी ने इंस्पेक्टर सीबीगंज से कहा कि तत्काल कब्जा न हटाया तो उनके खिलाफ ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


केस दो
फैक्टरी मैनेजर के हमलावर मामले में भी डील का आरोप
बिहार के जिला बेगूसराय निवासी विजय चौधरी परसाखेड़ा की एक प्लाईवुड फैक्टरी में मैनेजर हैं। 22 नवंबर को फैक्टरी से घर आते वक्त लुटेरों ने उन्हें पीटकर हाथपैर तोड़ दिए थे। छोटे भाई संजय चौधरी ने लूट का भी आरोप लगाया था लेकिन सीबीगंज पुलिस ने जानलेवा हमले का ही मामला दर्ज किया। घटना में चार आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं जबकि गोविंदा समेत तीन फरार हैं। संजय ने एसएसपी को बताया कि मुख्य आरोपी गोविंदा के पिता को परसाखेड़ा चौकी प्रभारी दानवीर दबाव बनाने के लिए पकड़ लाए थे। आरोप लगाया कि इंस्पेक्टर ने उसे पचास हजार रुपये लेकर थाने से छोड़ दिया। अब उन लोगों को बाहरी बताकर छोड़ने की बात कह रहे हैं। बताया कि खुद चौकी प्रभारी उनकी मदद करना चाहते हैं। एसएसपी ने इस मामले में सीओ टू को जांच सौंपकर रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed