{"_id":"5e2611698ebc3e4b0c3b228a","slug":"crime-bareilly-news-bly3927029110","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज उत्पीड़न के फंदे से बचने को बीवी के दुपट्टे का फंदा बनाकर लटक गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज उत्पीड़न के फंदे से बचने को बीवी के दुपट्टे का फंदा बनाकर लटक गया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अदालत का फैसला आने से पहले ड्राइवर ने की खुदकुशी
बरेली। सिविल लाइंस में एक ड्राइवर पत्नी के दुपट्टे का फंदा बनाकर लटक गया। पत्नी ने उस पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा ठोक रखा था और जल्द ही अदालत का फैसला आने वाला था।
कोतवाली इलाके में अशोका फोम गली के पास रहने वाले 26 वर्षीय जैकब पॉल रामपुर गार्डन के एक डॉक्टर की गाड़ी चलाते थे। कुछ समय पहले जैकब ने नौकरी छोड़कर कैंट में चाय का खोखा खोल लिया था। जैकब के मामा थॉमस ने पुलिस को बताया कि दो साल पहले जैकब की पत्नी शालिनी ने दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट कराई थी और बेटे जोजफ के साथ मायके में रहने लगी थी। हाल ही में पंचायत के बाद शालिनी ने दिन में ससुराल रहना शुरू कर दिया था मगर रात को पड़ोस में ही मायके चली जाती थी। दहेज के मुकदमे में जल्द ही कोर्ट का फैसला आना था। कुछ दिन पहले से जैकब गुमसुम था। रविवार शाम को वह नशे की हालत में खोखा बंद करके घर लौटा। कमरे का दरवाजा बंद करके रात में किसी समय उसने पत्नी के दुपट्टे से फंदा बनाया और पंखे में लटककर जान दे दी। सुबह मां उसे नाश्ता देने पहुंची तो खिड़की से उसे फंदे से लटका देखा। कोतवाल गीतेश कपिल ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतरवाया।