{"_id":"5dfbd4238ebc3e882254bc4e","slug":"crime-bareilly-news-bly388663430","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारिवारिक न्यायालय आई महिला को ससुरालवालों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारिवारिक न्यायालय आई महिला को ससुरालवालों ने पीटा
विज्ञापन
बरेली। भमोरा इलाके की एक महिला गुरुवार को पारिवारिक न्यायालय में भरण पोषण भत्ते की सुनवाई के लिए आई थी। इसी दौरान कचहरी में सुसुरालवालों ने उसे घेर लिया और जमकर पीटा। बाद में महिला अपने वकील के साथ एसएसपी दफ्तर पहुंचकर मामले की शिकायत की। एसपी देहात ने महिला की पूरी बात सुनने के बाद कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए।
भमोरा के गांव मजनूपुर की नूर बानो दोपहर के वक्त एसएसपी दफ्तर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि उनकी शादी बदायूं के विजयनगला गांव में हुई थी। विवाद के बाद उन्होंने पति के खिलाफ भरणपोषण भत्ते का दावा कर दिया, इसकी सुनवाई यहां पारिवारिक न्यायालय में गुरुवार को हुई थी। तारीख करके जब वह बाहर आई तो पति, देवर और एक अन्य ने उसे पकड़ लिया और उसे जमकर पीटा। उसे कई जगह चोटें आईं। वकीलों ने उसे बचाया। महिला ने दोषियों पर कार्रवाई की बात करते हुए अगली तारीखों पर सुरक्षा की मांग की। एसपी देहात ने उसे कार्रवाई का आश्वासन दिया।