फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

बरातघरों से बैग उड़ाने वाले दादी-पोते को भेजा जेल

Fri, 13 Dec 2019 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 01:41 AM IST
विज्ञापन
crime
बरातघरों से बैग उड़ाने वाले दादी-पोते को भेजा जेल - फोटो : अमर उजाला, बरेली

मध्यप्रदेश के गैंग को बारादरी पुलिस ने पिछले दिनों किया था ट्रेस

विज्ञापन
बरेली। पिछले दिनों बारादरी पुलिस के शिकंजे में फंसे मध्यप्रदेश के गैंग को गुरुवार को जेल भेज दिया गया। एक ही परिवार के ये लोग विवाह समारोह में शामिल होकर बैग और पर्स उड़ाते थे। दादी-पोते को जेल तो नाबालिग पोती को नारी निकेतन भेजा गया है।

कुछ दिन पहले पीलीभीत रोड के बरातघर से बरातघर संचालकों की मदद से पुलिस ने एक युवक और उसकी सोलह साल की बहन को पकड़ा था। यह लोग मध्यप्रदेश के जिला राजगढ़ के थाना बोड़ा के गांव कड़िया के निवासी है। एक दिन पहले ही इन्होंने दूसरे बरातघर से दुल्हन के पिता का लाखों रुपये भरा बैग चोरी कर लिया था। सीसीटीवी कैमरों में इन दोनों की हरकत कैद हो गई थी। तभी से पुलिस इन्हें तलाश रही थी। पूछताछ में पता लगा कि पूरा परिवार ही चोरी और ठगी के धंधे में है। विशाल नाम के आरोपी से पूछताछ कर पुलिस ने उसकी दादी रतूड़ी को जंक्शन से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कई दिन से इनसे रकम बरामदगी में लगी थी, लेकिन सिर्फ 21 हजार रुपये ही मिले। इंस्पेक्टर नरेश त्यागी ने बताया कि आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed