{"_id":"5df2977f8ebc3e87ae37dd6e","slug":"crime-bareilly-news-bly3878332157","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिठौरा में हादसे के बाद सिपाही ने स्कूली बस कब्जाई, भूला कानून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिठौरा में हादसे के बाद सिपाही ने स्कूली बस कब्जाई, भूला कानून
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली में बस हैंडओवर करने के बजाय ले आया पीलीभीत कोतवाली
विज्ञापन
पीलीभीत। बरेली के रिठौरा में हादसे के बाद सर्विलांस के सिपाही ने वर्दी की धमक में स्कूल बस को कब्जे में ले लिया। टीचरों का आरोप है कि उनके फोटो छींचे और अभद्रता की। वह स्कूल बस को पीलीभीत की सदर कोतवाली ले आया। बाद में कोतवाल ने मामला संभाला।
शहर के अंगूरी देवी बालिका इंटर कॉलेज की 17 छात्राएं नेहरू युवा केंद्र के एक कार्यक्रम में गुरुवार को बरेली के आइएमए हाल में गई थी। उनके साथ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के अलावा दो शिक्षिकाएं भी थीं। बरेली से वापस पीलीभीत आते वक्त बरेली के रिठौरा के पास छात्राओं से भरी स्कूल बस आगे चल रही कार के अचानक ब्रेक मारने पर टकरा गई। कार में पीलीभीत की सर्विलांस टीम का एक सिपाही परिवार के साथ था। आरोप है कि इसके बाद सिपाही ने स्कूल बस को कब्जे में लिया। मामला संबंधित थाने में देने के बजाए सिपाही स्कूल बस को लेकर पीलीभीत आ गया।
आरोप है कि टीचरों से अभद्रता की। फोटो भी खींचें। इससे छात्राएं घबरा गईं। उधर सिपाही का कहना है कि मेरे परिजन को हादसे में चोट आई है। उनका मेडिकल कराने के बाद कानूनी कार्रवाई कराएगा। कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि हादसा बरेली के रिठौरा में हुआ है। स्कूल बस में सवार सभी बच्चों और टीचरों को घर भेज दिया है। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। हल्ला मचने के बाद सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल कोतवाली पहुंचे। सीओ ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। छानबीन को कोतवाली आया था। अगर किसी को कार्रवाई करानी है तो संबंधित थाने में शिकायत कर सकता है।